हारोम हारा तेलुगु मूवी यूट्यूब रिलीज़

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 11:17 AM (IST)
Harom Hara Telugu Movie Youtube Release

हारोम हारा जो कि एक तेलुगु फिल्म है और इसे 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। इसमें सुधीर बाबू के साथ-साथ मालविका शर्मा और सुनील भी देखने को मिलते हैं ,जिसका डिस्ट्रीब्यूशन का काम एडवाइज़ मीडिया मूवीप्लेक्स के पास था।

तब से ही इस बात की कन्फर्मेशन मिल गई थी कि सिनेमा रिलीज़ के बाद इसे ओटीटी पर हिंदी डब्ड के साथ उतारा जाएगा और इसके बाद “हारोम हारा” को एडवाइज़ यूट्यूब चैनल पर हिंदी में फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा ,हारोम हारा फिल्म वैसे तो जियो सिनेमा पर हिंदी में उपलब्ध है। पर अब आप इसे फ्री में यूट्यूब पर एडवाइज़ मीडिया मूवीप्लेक्स पर हिंदी में देख सकते हैं।

कहानी

यह एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी में कोई नया पन तो नहीं देखने को मिलता वही सिंपल सी कहानी दिखाई गई है जो इससे पहले बहुत सी फिल्मों में हमें देखने को मिल चुका है जैसे कि एक गांव है और इस गांव में पूरी तरह से गुंडाराज चल रहा है। हमारे हीरो इस गांव में आते हैं कॉलेज में जॉब करने के लिए लैब असिस्टेंट की।

पर एक दिन जब वह अपने सामने कुछ गलत होता हुआ देखते हैं तब फिल्म के हीरो होने के नाते वह इसके खिलाफ आवाज़ उठाते हैं और यही एक कारण बनता है इनकी नौकरी जाने का।

नौकरी जाने के बाद आर्थिक रूप से कमज़ोर हमारा हीरो हथियारों की तस्करी के काम से जुड़ जाता है। अब आगे क्या होता है यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को हिंदी डब्ड के साथ यूट्यूब पर एडवाइज़ मीडिया मूवीप्लेक्स पर जाकर देखना होगा और अगर आपको इस फिल्म को ब्रेक फ्री देखना है तो यह जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

2 घंटे 18 मिनट की यह फिल्म कहीं कहीं पर पुष्पा की फोटो कॉपी लगती है। फिल्म देखकर ऐसा भी आभास होता है कि कहानी पुष्पा की जैसी ही है ,जिस तरह से पुष्पा को गरीबों का मसीहा दिखाया गया था ठीक उसी तरह से सुधीर बाबू भी गलत धंधे करते हुए गरीबों के मसीहा बने हुए हैं इस तरह की आपने पहले भी बहुत सारी साउथ फिल्में देख रखी होंगी।

अगर आपको इस तरह की फिल्में देखना पसंद है जिसमें कहानी का कोई मतलब नहीं होता है बस आपको अपना दिमाग अलग रखकर मनोरंजन करना है तब आप इसे अपना टाइम दे सकते हैं कंटेंट तो इतना अच्छा नहीं है पर सभी एक्शन सीन अच्छे से दर्शाए गए हैं। सुधीर बाबू की पिछली फिल्मों को देखें तो उन्होंने जबरदस्त काम किया है पर यहां पर उनकी एक्टिंग थोड़ी निराशाजनक दिखाई देती है।

वहीं सुनील पूरी फिल्म में अच्छी एक्टिंग करते नज़र आते हैं कहानी हमें कुछ नया नहीं दिखाती है पर फिर भी यह एक बार तो देखी जा सकती है फिल्म में किसी भी तरह के वल्गर और एडल्ट सीन नहीं है तब आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं जिसकी हिंदी डबिंग उतनी अच्छी तो नहीं है बस ठीक-ठाक ही है आईएमडीबी की तरफ से इसे 6.4 की रेटिंग मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

2025 में सोनी मैक्स पर आने वाली 7 बहुप्रतीक्षित फिल्में

Sadabahar Movie Review: सदाबहार फिल्म को मां के साथ नहीं देखा तो क्या देखा।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment