हेलबॉय द क्रुक्ड मैन हिंदी ओटीटी रिलीज डेट

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 2:16 PM (IST)
Hellboy The Crooked Man hindi ott release date

हेलबॉय द क्रुक्ड मैन फिल्म को सिनेमाघरों में 20 जून 2024 में रिलीज किया गया, और अब इसके ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि थिएटर में यह मूवी सिर्फ इंग्लिश भाषा में ही देखने को मिली।

फिल्म पूरी तरह से एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है, साथ ही साइंस फिक्शन एलिमेंट्स का तड़का भी लगाया गया है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म में रॉन पर्लमैन ने मुख्य किरदार निभाया था, लेकिन अब इसकी नई कड़ी यानी हेलबॉय द क्रुक्ड मैन में जैक केसी नजर आए हैं, जिन्होंने इससे पहले डेडपूल जैसी बड़ी फिल्म में काम किया था।

हेलबॉय द क्रुक्ड मैन ओटीटी रिलीज डेट और दिन

इसके ओटीटी रिलीज को लेकर यह कंफर्म खबर निकलकर सामने आई है, जिसमें फिल्म के ओटीटी राइट्स को जियोहॉटस्टार ने खरीद लिया है। हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने से पहले इसे 17 जनवरी 2025 के दिन वीडियो ऑन डिमांड सेवा यानी रेंटल बेस लायंसगेट प्ले पर हिंदी में उपलब्ध कराया जाएगा।

कितनी भाषाओं में आएगी फिल्म

जैसा कि आप जानते हैं, फिल्म के ओटीटी पार्टनर जियोहॉटस्टार हैं। जिससे यह कंफर्म किया जा सकता है कि फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी कोई भी डेट निकलकर सामने नहीं आई है। पर फिल्मी ड्रिप का मानना है, इसे फरवरी 2025 के मध्य तक हिंदी में स्ट्रीम किया जा सकेगा।

फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इससे पहले हेलबॉय फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में पहले ही रिलीज की जा चुकी हैं। जो कि साल 2004 में आई हेलबॉय, साल 2008 में आई हेलबॉय: द गोल्डन आर्मी, और साल 2019 में आई हेलबॉय हैं। इसके पहले पार्ट ने 59.7 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, तो वहीं दूसरे पार्ट ने 160.4 मिलियन डॉलर का।

फिल्म के तीसरे पार्ट ने 44.7 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया। तो वहीं इसका नया पार्ट हेलबॉय द क्रुक्ड मैन ने तकरीबन 12.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन करके, इस फ्रेंचाइजी की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

शाहिद कपूर की देवा: मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का ऑफिशियल रीमेक

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment