21 नवंबर 2024 को मलयालम भाषा की एक फिल्म थिएटर में रिलीज की गई है, जिसका नाम है, “हैलो मम्मी”।
फिल्म की कहानी कॉमेडी से भरी हुई है, जिसमें आपको बोनी नाम के एक आदमी की कहानी देखने को मिलेगी, जिसकी शादी के बीच में उसकी मां का भूत आ जाता है। फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई है, जो आपको इंटरटेनमेंट का एक अलग अनुभव देगी।
मलयालम भाषा में बनी इस कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर हैं वैशाख इलियास, और फिल्म की कहानी के लेखक हैं संजो जोसेफ।
2 घंटा 16 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में आपको मलयालम इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं, जिसमें शरफुद्दीन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जगदीश, सनी हिंदुजा, अजू वर्गीस, जोमोन ज्योतिर, जॉनी एंटनी, श्रुति सुरेश, बिंदु पणिक्कर, गंगा मीरा आदि कलाकार नजर आएंगे।
हैलो मम्मी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत बोनी नाम के एक कैरेक्टर से होती है, जिसको उसकी मरी हुई मां का फोन आता है, और उसकी शादी जिस लड़की (स्टेफी) से तय होती है, उसे शादी करने के लिए मना करती है। क्योंकि मां को स्टेफी और बोनी के रिश्ते से जुड़ा एक रहस्य पता चलता है। यह रहस्य क्या है, जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
फिल्म की कहानी आपको हर मोड़ पर इंगेजिंग होती हुई नजर आएगी, क्योंकि फिल्म में आपको एक मरी हुई मां के फोन कॉल्स और बेटे के साथ जिस तरह का रिश्ता देखने को मिलेगा, वह आपको कहानी से पूरी तरह से जोड़ देगा।
इस फिल्म की कहानी में आपको बोनी नाम के कैरेक्टर के साथ बड़ी-बड़ी अनहोनी और मुसीबतें आती हुई नजर आएंगी, और इस बेटे की मां की आत्मा उसकी रक्षक बनकर खड़ी होती है।
उसे हर तरह की मुसीबत से बचाने के लिए। आगे क्या होगा, क्या एक मां सच में अपने बेटे को मुसीबतों से बचा पाएगी, या उसके लिए और कई सारी बड़ी-बड़ी मुसीबतें खड़ी कर देगी, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गई है।
कैसी है एक्टर्स की एक्टिंग
फिल्म का मुख्य कैरेक्टर बोनी, जिसका किरदार करते हुए आपको शरफुद्दीन, मलयालम इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर नजर आने वाले हैं। इन्होंने एक ऐसे बेटे का किरदार किया है, जो पूरी फिल्म में आपको थोड़ा सा कन्फ्यूज्ड नजर आएगा, और जिस तरह की कॉमेडी, डायलॉग और एक्सप्रेशन इन्होंने फिल्म में दिए हैं, दर्शकों को पूरी तरह से खुद से जोड़ लेंगे।
फिल्म की दूसरी मुख्य फीमेल कैरेक्टर है ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिन्होंने रहस्यमयी रोल को बखूबी निभाया है। इनका रोल फिल्म को एक पॉजिटिव स्ट्रेंथ देने वाला है। इनके अलावा फिल्म में अजू वर्गीस का रोल, जो एक छोटा रोल है, लेकिन फिल्म में किसी बड़े धमाके से कम नहीं है। सभी एक्टर्स की एक्टिंग बहुत ही बेहतरीन देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी कॉमेडी से भरी हुई है, जो आपको बहुत अच्छे से एंटरटेन करती है।
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी
एक बेहतरीन स्क्रीनप्ले के साथ फिल्म को बनाया गया है, जिसमें फिल्म का म्यूजिक आपके कानों में घुलने वाला है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सीन्स के साथ पूरी तरह से जस्टिफाई करता है।
कुल मिलाकर एक बेहतरीन फिल्म, मेकर्स ने बनाकर तैयार की है, जिसमें कॉमेडी, सस्पेंस, मिस्ट्री और इमोशंस के बीच एक अच्छा बैलेंस आपको देखने को मिलेगा। फिल्म के प्रोडक्शन में जिस तरह के वाइब्रेंट कलर का यूज किया गया है, वह फिल्म के सीन्स को इफेक्टिव बनाते हैं।
फिल्म की कहानी बिल्कुल भी प्रेडिक्टेबल नहीं है, आपको खुद से जोड़कर रखने वाली है, और आपके इंटरेस्ट को बांधे रखने वाली है। आगे क्या होगा, यह जानने के लिए आपकी बेचैनी बढ़ती रहेगी।
निष्कर्ष
अगर आपको कॉमेडी और थ्रिलर का एक बेहतरीन मेलजोल देखना है, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर, सस्पेंस, इमोशंस सब कुछ देखने को मिलेगा। वैशाख इलियास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE







