होल्ड योर ब्रीथ नाम की 2024 की अमेरिकन साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर को अब जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंग्लिश भाषा के साथ रिलीज कर दिया गया है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो जानिए क्या कहता है फिल्म के बारे में हमारा रिव्यू, जिससे आप यह अनुमान लगा सकें कि यह फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।
1 घंटे 34 मिनट की फिल्म की कहानी मार्गरेट नाम की एक ऐसी औरत को दिखाती है, जिसकी दो बेटियां हैं। वह इन दो बेटियों के साथ ओक्लाहोमा की खतरनाक धूल से भरी आंधियों के बीच सुनसान एरिया में एक घर में अकेले ही रहती है। इनके पति काम की तलाश में कहीं दूर शहर में गए हुए हैं। मार्गरेट के तीन बच्चे थे, जिसमें एक बच्चा किसी बीमारी की वजह से मर जाता है, जिसे वह घर के पास ही लगे एक पेड़ के नीचे दफना देती है।
पहले इस एरिया में बहुत से लोग रहा करते थे, पर इन आंधी तूफानों की वजह से वह सब इस एरिया को छोड़कर चले गए। एक दिन होता कुछ यूं है कि बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को कहानी सुनाती है किताब के माध्यम से, कि एक भूतिया आदमी हुआ करता था।
जो अपनी पत्नी और बच्चों को मारने के लिए अपने ही घर में आग लगा देता है, पर इत्तफाक से वह उस आग में खुद ही जल जाता है और अब उस जले हुए इंसान की राख धूल के कणों में उड़ती रहती है। अब वह राख जिस इंसान के अंदर प्रवेश करती है, वह इंसान भी उसी ग्रे मैन के जैसा बन जाता है।
किसी को नहीं पता था कि यह कहानी अब एक सच्चाई बनने वाली है। अब इसी मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझाने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट
बहुत से रोंगटे खड़े करने वाले सीक्वेंस के साथ आपको यह फिल्म खुद से जोड़कर रखती है। 1 घंटे 34 मिनट के बहुत कम टाइम फ्रेम में जिस तरह से डायरेक्टर ने इसकी कहानी को हमारे सामने पेश किया है, वह काफी इम्प्रेसिव फील देता है।
सेट डिजाइनिंग और सिनेमैटोग्राफी आपको 1930 की दुनिया में लेकर जाती है। कहानी आपको मजबूर कर देती है ये सोचने के लिए कि आखिर यह सब चल क्या रहा है। एक सीन में मार्गरेट कपड़े सिलते-सिलते किस तरह अपने हाथ को सिलने लगती है, यह सीन रोमांच से भरा हुआ है।
अगर आप एक प्रो ऑडियंस हैं, तब कहानी का क्लाइमेक्स आपके लिए प्रिडिक्ट करना आसान रहेगा। अगर आपने इस तरह की फिल्म पहले नहीं देखी है, तब यह आपको रोमांच से भरपूर लगने वाली है।
नेगेटिव पॉइंट की बात की जाए तो कहानी कहीं-कहीं पर थोड़ी स्लो लगती है।
निष्कर्ष
होल्ड योर ब्रीथ की सबसे बड़ी कमी यह रही कि इसे अभी तक हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है, और इसकी एक अच्छाई यह है कि इसमें किसी भी तरह के एडल्ट, वल्गर और न्यूडिटी से भरे हुए सीन देखने को नहीं मिलते हैं।
आप इस फिल्म को अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर इंजॉय कर सकते हैं। इस हॉरर साइकोलॉजिकल फिल्म को आईएमडीबी की तरफ से 5.3 की रेटिंग दी गई है। इसे फिल्मी ड्रिप की तरफ से दिए जाते हैं इस 5 में से 3 स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bottle Radha Movie Trailer: नशा मुक्ति केंद्र की काली दुनिया से रूबरू कराती फिल्म बोतल राधा।







