Housefull 5: जानें, 3 हफ्तों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन”

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:55 PM (IST)
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, 6 जून 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी जिसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया। तरुण मनसुखानी ने इसका निर्देशन किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। किसी ने इसे अच्छी फिल्म बताया तो किसी ने इसे कमजोर स्क्रिप्ट साबित किया। पहली बार ऐसा हुआ जहाँ एक फिल्म में दो क्लाइमेक्स दिखाए गए। अब हाउसफुल को रिलीज हुए 3 हफ्ते बीत चुके हैं और यह अपने अंत की ओर अग्रसर है।

HOUSEFULL 5
Housefull 5: जानें, 3 हफ्तों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन" 3

हाउसफुल श्रृंखला में जितनी भी फिल्में आ चुकी हैं उन सब का एक हिट रिकॉर्ड रहा है। स्पष्ट रूप से हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन करती दिखी। सितारे जमीन पर रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट आई।

हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 3 हफ्तों का कलेक्शन

हाउसफुल 5 का बजट 220 करोड़ रुपये का था। 20 करोड़ प्रमोशन और एडवरटाइजिंग मिलाकर यह 240 करोड़ का बताया जा रहा है। फिल्म के डिजिटल राइट्स बिके हैं 75 करोड़ रुपये के, जो कि अपने रन टाइम के बाद अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम होती दिखेगी।

हाउसफुल के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज के पास हैं जहाँ इन्होंने 20 करोड़ रुपये का भुगतान करके राइट्स प्राप्त किए । इंडिया शेयर बनता है 78 करोड़ रुपये का, वहीं ओवरसीज 27 करोड़ रुपये। टोटल रिकवरी हुई है 240 करोड़ रुपये। यह डेटा पिंकविला से लिया गया है।

हाउसफुल 5 के बाद अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 से उम्मीदें

हाउसफुल 5 से अक्षय कुमार दोबारा कॉमिक रोल में निखरकर सामने आए हैं, जहाँ उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जहाँ एक बार फिर से अक्षय कुमार हंसी की टोली अरशद वारसी के साथ लेकर आने वाले हैं।

उम्मीद है कि जॉली एलएलबी 3 भी जॉली एलएलबी 1 और 2 की तरह ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी। जॉली एलएलबी में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव, अनु कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार दिखेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Iliana D’Cruz: अभिनेत्री इलियाना डी’क्रूज बनी मां इंस्टाग्राम पर दी सूचना दूसरे बेटे का किया वेलकम

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read