TIGER SHROFF FLOP MOVIES: टाइगर श्रॉफ की फ्लॉप फिल्मों ने बॉलीवुड को कैसे पहुंचाया करोड़ों का नुकसान ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 12:36 AM (IST)
How did TIGER SHROFF's flop films cause losses worth crores to Bollywood?

टाइगर श्रॉफ की हालत वैसी ही है जैसे किसी हाई रैंक से पास बीटेक इंजीनियर जिसको जॉब न मिली हो। टाइगर श्रॉफ में हर वो चीज़ है जो एक हीरो के अंदर होनी चाहिए जैसे बॉडी, स्टाइल, आवाज़, डांस, एक्शन। टाइगर की पहली फिल्म हीरोपंती को देखकर ऐसा ही लगा था कि टाइगर आने वाले समय का एक्शन सुपर स्टार होने वाला है।

टाइगर श्रॉफ ने बहुत सी एक्शन फिल्में कीं और उन्हीं एक्शन फिल्मों की वजह से इन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग को कहीं खो दिया। तो ऐसा क्या हुआ टाइगर के साथ जो एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देते रहे? क्या इस एक्शन स्टार को एक्शन आता ही नहीं है? टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की वजह से बॉलीवुड को कितना नुकसान पहुंचा, वो हम आगे बताएंगे।

2014 में टाइगर श्रॉफ की एक फिल्म आई हीरोपंती, जिसे डायरेक्ट किया था साजिद नाडियाडवाला ने और प्रोड्यूस किया था साजिद नाडियाडवाला ने। फिल्म का बजट था 25 करोड़ रुपये का और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया 78 करोड़। इतनी भारी रकम का फायदा देकर हीरोपंती सुपर हिट बन गई। फिल्म इस लिए हिट रही, वजह थी फिल्म का अच्छा एक्शन, जो लोगों ने पहले नहीं देखा था।

2016 में टाइगर की बागी रिलीज़ होती है और 47 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 127 करोड़ का कलेक्शन करके सुपर हिट हो जाती है। हीरोपंती और बागी, ये दोनों फिल्में टाइगर को एक एक्शन हीरो बना देती हैं और लोग इन्हें एक्शन हीरो की तरह ही देखने लगते हैं।

अब टाइगर की दो फिल्में और आती हैं, 2016 की अ फ्लाइंग जट्ट और 2017 में आई मुन्ना माइकल। ये दोनों ही फिल्में होती हैं फ्लॉप। 2018 में टाइगर की बागी 2 आई और इस नए अवतार में बागी 2 अपने बजट से लगभग तीन गुना कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो जाती है। 2019 में आती है धर्मा प्रोडक्शन की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, इसका खूब प्रमोशन किया जाता है पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती है।

2019 में आती है टाइगर और ऋतिक रोशन की वॉर, जिसका बजट था 150 करोड़ रुपये का और इस फिल्म ने कमाए 475 करोड़। अगर वॉर में ऋतिक रोशन न होते तो ये फिल्म इतनी बड़ी नहीं बनती।

2020 में आती है बागी 3, जो बागी 1 और बागी 2 की सफलता को भुनाना चाहती थी। पर ये फिल्म ज़्यादा नहीं चलती। इसका बजट था 85 करोड़ और इसने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था 137 करोड़ रुपये का।

तीन डिज़ास्टर फिल्में

हीरोपंती 2 का बजट था 70 करोड़ और इस फिल्म ने सिर्फ और सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ का कलेक्शन किया। गणपत फिल्म का बजट 150 करोड़ का था और इसने वर्ल्डवाइड 13 करोड़ का ही कलेक्शन किया। बड़े मियां छोटे मियां का बजट 300 करोड़ था और इस फिल्म ने 110 करोड़ का कलेक्शन किया। इन तीनों फ्लॉप फिल्मों के बजट को हम अगर जोड़ें तो होता है 520 करोड़ रुपये।

368 करोड़ का अकेले टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का लॉस करवाया है। इन तीनों फिल्मों के लिए टाइगर ने लगभग 100 करोड़ रुपये की फीस ली होगी।

क्यों फ्लॉप हो रहे हैं टाइगर

टाइगर श्रॉफ शुरू से एक जैसा ही एक्शन दिखाते आ रहे हैं, जो लोगों को अब बोर लगने लगा है। टाइगर एक एक्शन हीरो होने के बाद भी एक्शन में कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के द्वारा अच्छे डायरेक्टर के साथ न काम करना भी इनकी असफलता का एक कारण है। इन्हीं के चलते जो बड़े प्रोजेक्ट टाइगर श्रॉफ को मिलने थे, वो अब इनसे ले लिए गए हैं। जैसे रैंबो, हीरो नंबर वन, बागी 4, ये सभी बड़े बजट की फिल्में अब डिब्बा बंद हो गई हैं।

READ MORE

STRANGER THINGS SEASON 5: फैन को हैलोवीन 2025 तक क्यों इंतजार करना होगा ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment