Ibbani Tabbida Ileyali Review: एक दशक के बाद प्रेमी ढूंढने निकला अपना प्यार, क्या तलाश होगी पूरी?

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 3:49 PM (IST)
Ibbani Tabbida Ileyali Review

कन्नड़ भाषा की एक फिल्म इब्बानी तब्बिदा इलेयाली, जिसकी इनिशियल रिलीज 5 सितंबर 2024 को की गई थी, अब आपको जियोहॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी रोमांस और ड्रामा पर आधारित है, जिसके डायरेक्टर हैं चंद्रजीत बेलियप्पा और कहानी भी इन्हीं के द्वारा लिखी गई है।

फिल्म को प्रोड्यूस किया है रक्षित शेट्टी ने, जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुत ही जाने-माने प्रोड्यूसर, एक्टर और लेखक हैं। इन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को 777 चार्ली जैसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी हैं।

आज इस आर्टिकल में हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, इब्बानी तब्बिदा इलेयाली, के प्रोड्यूसर भी रक्षित शेट्टी ही हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसी है यह फिल्म, क्या ये फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है या नहीं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी सिड नाम के मेन कैरेक्टर के चारों ओर घूमती है, जो शादी करने जा रहा है, लेकिन राधा नाम की जिस लड़की से उसका रिश्ता तय हुआ है, उस लड़की से उसे बिल्कुल भी प्यार नहीं है। इसके पीछे की वजह यह है कि सिड को अपनी लाइफ में पहले अनाहिता नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था और किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था। अब लगभग 7 साल का समय हो गया है सिड को अपनी लाइफ के पहले प्यार अनाहिता से मिले हुए।

कहानी में ट्विस्ट यह है कि सिड राधा से किसी भी हाल में शादी करना नहीं चाहता और अपने पहले प्यार अनाहिता को पाने की हर कोशिश करता है। आगे क्या होगा, क्या सिड को उसका पहला प्यार मिल पाएगा या फिर उसे राधा से ही शादी करनी पड़ेगी, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपको जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग है 7.4 स्टार और इसका टोटल रनिंग टाइम है 2 घंटा 40 मिनट, जिस टाइम ड्यूरेशन में आपको पूरी कहानी का पता चल जाएगा।

फिल्म प्रोडक्शन क्वालिटी

फिल्म की स्टोरी में आपको कोई भी यूनिकनेस नहीं मिलेगी, लेकिन जिस तरह से इस फिल्म को रिप्रेजेंट किया गया है, वह बहुत ही बेहतरीन है। फिल्म में खूब सारे इंगेजिंग एलिमेंट हैं, जो आपको कहानी से कनेक्ट कर देंगे। आप हर एक कैरेक्टर से कनेक्ट हो जाएंगे। फिल्म में जो कुछ भी हो रहा है, उसके हर इमोशनल और लव एंगल में आपको अपनापन-सा देखने को मिलेगा।

फिल्म का म्यूजिक फिल्म की स्टोरी को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है। जिस तरह की फिल्म की कहानी है, इमोशनल, लव और कॉमेडी एंगल वाली, ठीक उसी तरह इसका म्यूजिक भी हर एक सीन के साथ बिल्कुल फिट बैठता है। चाहे वह सीन में इमोशन को दिखाना हो या फिर कॉमेडी का तड़का, सभी सीन्स में म्यूजिक ने अपना 100% दिया है।

निष्कर्ष

अगर आपको एक ऐसी प्रेम कहानी देखने में इंटरेस्ट है, जो लगभग एक दशक पहले शुरू हुई थी और आज भी दोनों प्रेमी एक-दूसरे को पाने की चाहत में लगे हैं, तो ऐसी इमोशनल और कॉमेडी से भरी हुई कहानी वाली यह फिल्म आपके लिए ही है, जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं। फिल्म को मेरी तरफ से पांच में से चार स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Karate Kid Legends Trailer: जैकी चैन की आत्मसम्मान की लड़ाई 15 साल बाद लौट रही है कराटे किड फ्रेंचाइजी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment