31 मार्च 2023 को एक कोरियन ड्रामा साउथ कोरिया में रिलीज़ किया गया था, इस ड्रामा के टोटल 16 एपिसोड हैं और शो का नाम है जोसियन अटॉर्नी, जिससे पता चलता है।
कि शो की कहानी पीरियडिक है, कोरिया के पुराने समय पर आधारित जब कोरिया का नाम जोसियन था और अटॉर्नी मतलब कहानी कुछ केसेज़ से जुड़ी हुई, प्रतिनिधि आदि से जुड़ी हुई दिखाई जाएगी जिसमें आपको खूब सारा रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। इस शो की कहानी किसी भी सच्ची घटना से नहीं ली गई है बल्कि एक काल्पनिक कहानी है। शो को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसकी IMDb रेटिंग है 7.5।
अब इस शो को अमेज़न मिनीटीवी के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है जहाँ आपको पूरे 16 एपिसोड एक साथ देखने को मिल जाएँगे। आइए जानते हैं ये शो कैसा है, आपको शो देखना चाहिए या नहीं।
शो की कहानी
शो की कहानी “कांग हान सू” नाम के एक करैक्टर से शुरू होती है जो पेशे से वकील है और लोगों की मदद करता है, उनके लिए सच्चाई की लड़ाई लड़ता है। अगर सीधी बात करें तो ऐसे केसेज़ के लिए लड़ता है जिनमें बेगुनाह को दबाया जा रहा हो।
अब इस लॉयर की भी अपनी एक पर्सनल लाइफ है जिसमें उसे कई तरह की ज़रूरतें होती हैं तो ये आपके केस तो लड़ता है और उसके बदले में आपसे कुछ न कुछ डिमांड रख देता है।
उसके साथ ही आपको कांग हान सू के पास्ट से जुड़ी एक स्टोरी देखने को मिलेगी जिसकी वजह से उसका मेन मकसद रिवेंज का है। जो कुछ पहले हो चुका है उसका बदला लेने के लिए कांग हान सू की जर्नी शुरू है और इसी जर्नी में इसका सामना होता है फिल्म की हीरोइन बोना से। अब बोना और कांग हान सू की लव स्टोरी इस रिवेंज की जर्नी को बीच में रोक तो नहीं देगी। क्या कांग हान सू अपना बदला लेने में कामयाब रहेगा, ये सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।
क्या ये शो फैमिली फ्रेंडली है?
अगर आप इस शो को फैमिली के साथ देखना चाहते हैं तो थोड़ा एडजस्ट करना पड़ेगा क्योंकि इसमें आपको बीच-बीच में किसिंग सीन्स देखने को मिलेंगे और उसके साथ ही एक्शन के मामले में कई ब्रूटल सीन्स भी देखने को मिलेंगे। बात करें अगर शो की हिंदी डबिंग की तो इसमें आपको अच्छी क्वालिटी की डबिंग देखने को मिलेगी जो इस शो को देखने के मज़े को कम नहीं होने देगी।
क्यों देखना चाहिए ये शो?
दोस्तों अगर आप इस शो को देखना चाहते हैं तो कॉमेडी की एक्सपेक्टेशन के साथ न देखें। आपको कॉमेडी के नाम पर कुछ खास नहीं मिलेगा लेकिन हाँ अगर एक अच्छी कहानी जो आपको एक अलग लेवल का एंटरटेनमेंट देगी, देखने को मिलेगी।
इसके अलावा अगर आपको एक तरह के उलझे केसेज़ को सुलझाना पसंद है तो भी आप ये शो देख सकते हैं जिसमें आपको कई तरह के केस देखने को मिलेंगे लेकिन इन केसेज़ की भी ये स्पेशलिटी होगी कि वो हिस्टोरिक दिखाए गए हैं। शो में जिस तरह पीरियडिक और हिस्टोरिक सीन्स को रिप्रेजेंट किया गया है वो एकदम टॉप का है। उस समय को बहुत अच्छे से क्रिएट किया गया है शो में।
शो के माइनस पॉइंट
इस शो में आपको एक कमी फील होगी, एक ही ड्रामा में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, एडवेंचर, हिस्ट्री, सस्पेंस, रिवेंज, लीगल ड्रामा, सब कुछ दिखाने की कोशिश की गई है जिसमें मेकर्स थोड़ी सी मात खा गए हैं। सिर्फ लीगल ड्रामा ही बेस्ट वे में एक्सप्लोर कर पाए हैं, बाकी चीज़ों में आपको कमी फील होगी।
निष्कर्ष
अगर आपको हिस्ट्री से रिलेटेड एक लीगल ड्रामा देखने में इंट्रेस्ट है जिसमें आपको खूब सारे एक्शन सीन्स देखने को मिलें वो भी ब्रूटैलिटी से भरे हुए और उसके साथ में रोमांस, कॉमेडी, सस्पेंस वगैरह भी देखने को मिले तो आप ये शो देख सकते हैं। इस शो को मेरी तरफ से 5 में से 4 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है
मित्रां दा चालिया ट्रक नी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट दिन 11 “सुपरहिट”







