फिल्म की स्टोरी एक ऐसे हाईटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट सिस्टम पर बुनी गई है, जो हमारी न्याय व्यवस्था को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। इसके अंतर्गत यह एआई सॉफ्टवेयर कोर्ट के जजों की जगह ले लेगा, यानी अब से सभी कोर्ट केस के फैसले कोई इंसान नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर द्वारा किए जाएंगे।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब यह पता चलता है कि इस तकनीक को बनाने वाला व्यक्ति ‘कारमेन’ गायब हो जाता है। इसके कारण इस तकनीक को कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है और सिर्फ ट्रायल बेस पर ही इसका इस्तेमाल किया जाता है, ताकि इसके दुष्परिणामों के बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा सके।
फिल्म में राजनीतिक एंगल को भी डाला गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बड़ी कुर्सियों पर बैठे लोग नहीं चाहते कि इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाए, क्योंकि तब वे किसी को कंट्रोल नहीं कर सकेंगे।
जैसा कि आपने बहुत सारी टर्मिनेटर जैसी फिल्मों में देखा होगा कि मशीन इंसानों से ज्यादा बुरी प्रणाली है, इस पर जोर दिया जाता है, लेकिन इस फिल्म में इसके उलट दिखाया गया है कि इंसान खुद ही कितना बड़ा शैतान है। यूनिक कॉन्सेप्ट होने के कारण इस फिल्म को एच.एस.बी.सी स्पेनिश फिल्म फेस्टिवल में भी रिलीज किया गया था।
खामियां
फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका खराब प्रमोशन रही, जिस पर इस फिल्म के मेकर्स ने बिल्कुल भी पैसा खर्च नहीं किया, जिस कारण से लोग इस फिल्म के बारे में जान ही नहीं पाए। इसकी दूसरी बड़ी कमी बहुत सारे किरदारों को फिल्म में जगह देना है, जिससे किसी भी कैरेक्टर से आप कनेक्ट नहीं हो पाते।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी बढ़िया है, जिसमें सभी सीन बड़े लेवल पर शूट किए नजर आते हैं। बात करें इसके संगीत की, तो फिल्म में कुछ खास बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को नहीं मिलता, जिसकी क्वालिटी को आंका जाए, तो यह काफी नॉर्मल है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप साइंस फिक्शन कॉन्सेप्ट पर बनी हुई फिल्मों में रुचि रखते हैं, तो यह मूवी सिर्फ आपके लिए है। इसकी कहानी में नयापन देखने को मिलता है, जो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। फिल्म में सभी किरदारों ने बढ़िया एक्टिंग की है, जो शिकायत का मौका नहीं देते। बात करें न्यूडिटी की, इस फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं दिखाया गया है, जिससे आप इसे बेझिझक फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bagman Movie Hindi Review: राक्षस की कहानी,दादी मां की जुबानी, खूंखार दरिंदा।







