Kalki 2898 AD Is trolled Due To Opening Scene:600 करोड़ की फिल्म का सीन निकला चोरी का

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Is trolled Due To Opening Scene:नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म जिसमें मेन लीड रोल में आपको एक बड़े स्टार प्रभास नज़र आने वाले है जिनकी फैन फॉलोवर्स बहुत जादा है इनके साथ और भी बड़े नाम जैसे अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हसन आदि इस फिल्म से जुड़े हुए है

लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हॉलीवुड के एक स्टार ने फिल्म के ओपनिंग सीन को उनकी फिल्म के सीन से चुराने का आरोप लगाया है जिसके बाद नेटीज़न्स ने अपना काम शुरु कर दिया है

और फिल्म रिलीज से पहले ही मुसीबत में पड़ गयी है, फिल्म पर चोरी का एक बड़ा इलज़ाम लग चुका है। अब ये फिल्म इस इलज़ाम से कैसे खुद को साफ प्रूफ करेगी ये देखना सबसे जादा इंट्रेस्टिंग होने वाला है।

दरअसल नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 ए डी पर कोरिया के एक कलाकार जिसका नाम संग चुई है, आरोप लगाया है की नाग अश्विन की इस फिल्म के लिए उनकी फिल्म के डिज़ाइन को चोरी कर के कुछ सीन्स को बनाया गया है जिसके लिए उन्होंने विथ प्रूफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कोरिया की फिल्म के सीन्स कल्कि के साथ मेल खा रहे है और संग चुई का आरोप सच साबित हो रहा है।जिसके बाद प्रभास के आलोचको को मौका मिला और लोग कमैंट्स कर कर के फिल्म पर रोक लगाने का सुझाव भी इस कोरियाई कलाकार को देने से पीछे नहीं हट रहे है।


उसी के साथ प्रभास के फैन्स के लिए एक बहुत ही बड़े दुख की बात है कि ये दूसरी बार होगा आदिपुरुष के बाद अब प्रभास की ये बड़े बजट की फिल्म पानी में जाती हुई नज़र आरही है अब ये देखना बाकी है कि क्या ये फिल्म पानी में डूबने से बचेगी या फिर आदिपुरुष की ही तरह इतने बड़े बजट के बोझ के तले डूब ही जाएगी।


कोरिया के इस कलाकार ने जिस स्क्रीन शॉट् को शेयर किया है वो 10 साल पहले की उनकी फिल्म के आर्ट वर्क का सीन है और उसी के साथ कल्कि 2898 ए डी के शुरुआती सीन को भी शेयर किया है जो हू ब हू दस साल पहले की फिल्म से मिलता हुआ नज़र आरहा है।

उसी के साथ संग चुई जो की मार्वल और डिज्नी जैसे स्टूडियो के साथ काम करने का एक्सपीरियंस रखते है और काफी टैलेंटेड भी है उन्होंने लिखा कि बिना किसी की परमिशन के उनके आर्ट वर्क का इस्तेमाल करना एक दण्डनीय आरोप है। और इस पोस्ट के वायरल होते ही भारतीय बड़े बड़े कलाकारो की फिल्म मुसीबत में पड़ गयी है


फिल्म की रिलीज डेट के लिए कन्फर्मेशन आ चुकी है आपको बता दे प्रभास की ये फिल्म जो रिलीज से पहले ही विवादों से घिर गयी है 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। अभी तक इस आरोप पर कल्कि के मेकर्स की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है

और न ही कोरिया के कलाकार की तरफ से किसी तरह ककी कानूनी कार्यवाही की कोई खबर सामने आयी है। लेकिन कुछ इंडियन नेटिजेन्स है जो फिल्म पर कानूनी कार्यवाही की सलाह देने से पीछे नहीं हट रहे है।

कार्तिक आर्यन का ऑस्कर विनिंग परफॉर्मेंस ,Chandu Champion Movie Review in hindi

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment