जानिए हानिया आमिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पसंद ना पसंद !!

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 4:04 PM (IST)
Know the likes and dislikes of Hania Aamir exclusive interview

पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर को बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट से कंपेयर किया जाता है। और इस कंपैरिजन से हानिया आमिर खुश भी हैं।

अभी हाल ही में इनका एक ड्रामा शो ‘कभी मैं कभी तुम’ के बाद हानिया आमिर ने पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। इनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान से ज्यादा भारत में देखी जाने लगी।

12 फरवरी 1997 को पंजाब के रावलपिंडी में जन्मी हानिया आमिर के पिता पहाड़ी हैं और वह पहाड़ी भाषा का इस्तेमाल अपनी बातचीत में करते हैं। हानिया अपनी मां और बहन के साथ रहती हैं।

पर इन्होंने कभी भी अपने पिता के बारे में ज्यादा बात नहीं की। एक बार हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी थी, कि उनके पिता अभी जिंदा हैं और स्वस्थ हैं, पर कुछ पारिवारिक मतभेद होने की वजह से उनके और पिता के बीच दूरियां बनी हुई हैं।

हानिया बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। घर के हालात ठीक न होने के कारण हानिया कम उम्र में ही परिपक्व बन गईं। बड़ी होती गईं हानिया आमिर को कम उम्र से ही घर संभालना पड़ा, जिस वजह से इन्हें पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी।

हानिया आमिर को पैसों की जरूरत एक्टिंग फील्ड में खींच लाई और वह एक के बाद एक शो करती नजर आने लगीं। जैसे-जैसे हानिया आमिर ने शो करना शुरू किया, इन्हें सफलता मिलती रही। हानिया की एक्टिंग की शुरुआत स्कूल से हुई थी, जब पहली बार उन्होंने एक पेड़ के किरदार में स्टेज शो किया था।

हानिया को 2016 में ‘जानन’ नाम की फिल्म से अपना फिल्मी डेब्यू करने का मौका मिला। अभी हाल ही में Faridoon Shahryar के द्वारा लिया गया हानिया का इंटरव्यू बहुत वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं, क्या कहा हानिया आमिर ने इस इंटरव्यू में।

हानिया की सक्सेस का आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि अब लोग उनके नाम से अपने बच्चों का नाम रखने लगे हैं। अभी हाल ही में ‘कभी मैं कभी तुम’ का आखिरी एपिसोड रिलीज किया गया, जो काफी इमोशनल था और लोगों को बहुत टच कर गया। हानिया का मानना है कि लोग उन्हें बदतमीज कहते हैं, पर ये बदतमीजी नहीं, बल्कि उनका एक ह्यूमर है।

हानिया का यह भी मानना है कि अपने आप से ज्यादा अपने काम को अहमियत देनी चाहिए। हानिया से जब पूछा गया कि वह प्यार और सक्सेस में से क्या चुनेंगी, इसके जवाब में हानिया आमिर कहती हैं कि सक्सेस उनके लिए प्यार से कहीं ज्यादा इंपॉर्टेंट है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Beetlejuice Beetlejuice Review: 1988 के हॉरर कॉमेडी क्लासिक का सीक्वल

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment