Kudumbasthan Movie Review: हसीं ठाहाको और इमोशंस के साथ आ गयी है कुदूंबस्थान।

Written by: Anam
Publish On: September 25, 2025 9:35 PM (IST)
Kudumbasthan movie review in hindi

कुदुंबस्थान एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन राजेश्वर कलिसामी ने किया है, तमिल भाषा की यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघर में आई है जिसमें मुख्य भूमिका में मणिकंदन के और सानवे मेघना नजर आएंगे, फिल्म की लेंथ 2 घंटा 33 मिनट है।

प्रसन्न बालचंद्रन द्वारा लिखित यह फिल्म मिडिल क्लास परिवार की स्थिति को दर्शाती है जिसमें इमोशंस के साथ भर-भर के कॉमेडी का मिश्रण मिलेगा।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक लड़के नवीन (मणिकंदन) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जिसमें नवीन की जिंदगी में हो रही दिक्कत और आर्थिक स्थिति को दर्शाया गया है।

कहानी की शुरुआत में नवीन और उसकी प्रेमिका वेन्निला की प्रेमकहानी दिखाई जाती है जहाँ वह दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर लेते हैं हालांकि कुछ समय बाद वह दोनों अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जीने लगते हैं एक तरफ नवीन अपनी जॉब में कड़ी मेहनत करता है

और दूसरी तरफ वेन्निला यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करती है पर कहानी में नया मोड़ तब आता है जब किसी वजह से नवीन को नौकरी से निकाल दिया जाता है और घर में पैसों की किल्लत होने लगती है हालात यह होते हैं कि नवीन पर कर्ज पर कर्ज होने लगता है

जिससे वह काफी परेशान होता है और वह इस आर्थिक स्थिति के भंवर में फंसता ही चला जाता है, अब आगे नवीन इन सब चीजों से कैसे निकलेगा और क्या वह अपने परिवार को फिर से खुशहाल जीवन दे पाएगा या नहीं यह देखने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

क्या है फिल्म का प्लस पॉइंट

फिल्म के प्लस पॉइंट की बात करें तो इसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का दिखाया गया है भले नवीन की आर्थिक स्थिति में संवेदनशीलता दिखाई गई हो पर कॉमेडी के मिश्रण ने इस फिल्म में जान डाल दी है , फिल्म में कॉमेडी एलिमेंट इस तरह से पेश किए गए हैं कि अगर एक पल इमोशनल सीन देखकर आपकी आंखें नम होंगी तो वहीं दूसरी तरफ कॉमेडी से हंसी के फव्वारे छूटेंगे आप इस फिल्म को ढाई घंटे छोड़ नहीं पाएंगे।
वहीं दूसरी ओर स्टोरी बिल्ड अप भी बहुत शानदार तरीके से किया गया है।

फिल्म के माइनस पॉइंट

आज कल जिस तरह से सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन मूवी का दौर है तो हो सकता है आपको यह फिल्म थोड़ी फीकी लगे।फिल्म का फर्स्ट हाफ तो आकर्षित करता है वही बीच में फिल्म थोड़ी स्लो नजर आ रही है, वहीँ बैकग्राउंड म्यूजिक में भी सुधार की जरूरत है।साथ ही अभी यह फिल्म केवल तमिल भाषा में ही रिलीज की गई है हिंदी डबिंग के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।

फिल्म का ओवर आल रिव्यू

फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा है अगर आप हलकी-फुल्की कॉमेडी ड्रामा पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी, फिल्म की सिनेमाटोग्राफी भी जबरदस्त की गई है, यह फिल्म आप परिवार के साथ देख सकते हैं इसमें कोई भी अश्लीलता नहीं दिखाई गई है,कुल मिलाकर यह फिल्म देखने लायक है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gurmukh The Eyewitness Review: पाली भूपिंदर सिंह के डायरेक्शन में बनी गुरमुख

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment