Lara Movie Review: यह कम बजट फिल्म,अपने स्ट्रांग कंटेंट के बल पर दर्शको को खींच रही सिनेमा घरो में

Written by: Amir khan
Publish On: September 21, 2025 1:46 PM (IST)
Lara Movie review hindi

लारा नाम की तमिल फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। यह ट्विस्ट और टर्न से भरी ऐसी फिल्म है, जो अपने हर एक सीन में अलग रोमांच पैदा करती है। कहानी बिल्कुल भी प्रेडिक्टेबल नहीं है।

कहानी में जैसा आप सोचते हैं, कि आगे ऐसा हो सकता है, वैसा आपको फिल्म में बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता। अभी यह फिल्म सिर्फ साउथ लैंग्वेज में ही रिलीज की गई है। पर जल्द ही यह हिंदी डबिंग के साथ जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती दिखाई देगी।

कहानी

कहानी लॉरेंस नाम के एक व्यक्ति पर आधारित है, जिसकी पत्नी कहीं लापता हो गई है, और वह इस बात की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराने जाता है। पुलिस इस केस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देती है, पर लॉरेंस बार-बार पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाता रहता है। एक दिन कुछ ऐसी खबर आती है, जो फिल्म की कहानी को पूरी तरह से बदल देती है।

पुलिस स्टेशन से लॉरेंस के पास फोन आता है, और उसे कहा जाता है कि एक महिला का शव समुद्र तट के किनारे मिला है, पर लॉरेंस उस शव को देखकर मना कर देता है, और कहता है कि यह मेरी पत्नी नहीं है। कहानी एक नए मोड़ के साथ तब आगे बढ़ती है, जब इस पुलिस स्टेशन में एक फोन आता है, और उस फोन के द्वारा यह बताया जाता है कि लॉरेंस ने ही अपनी पत्नी का कत्ल किया है।

अब क्या लॉरेंस ने अपनी पत्नी का कत्ल किया है या नहीं। अगर किया है, तो वह अपनी पत्नी की लापता होने की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन क्यों जाता है। क्या लॉरेंस की पत्नी है भी, या लॉरेंस एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त है, और इसे बस एक भ्रम है कि उसकी पत्नी अभी जिंदा है, पर हो सकता है वो शायद पहले ही मर चुकी हो। इन सब बातों का पता लगाने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

फिल्म खुद से दर्शकों का ध्यान नहीं हटने देती। कहानी को देखते वक्त आपकी निगाहें स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं। ये आपको पलक झपकाने का मौका नहीं देती है। फिल्म अपने कम बजट के साथ कंटेंट के बल पर शुरू से आखिर तक दर्शकों को पूरी तरह से इंगेज करके रखती है।

कहानी इतनी इंट्रेस्टिंग है, जो इसे अंत तक देखने को मजबूर करती है। किसी फिल्म को तब ज्यादा देखने में मजा आता है, जब आप जैसा सोच रहे हैं, पर फिल्म में कुछ और ही होता दिखे। कहानी बिल्कुल भी प्रेडिक्ट नहीं की जा सकती। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी डीसेंट है।

निष्कर्ष

अभी आप इसे सिनेमाघरों में सिर्फ इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज में ही देख सकते हैं। इसका हिंदी डब्ड वर्जन रिलीज नहीं किया गया है। यह फिल्म अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखी जा सकती है। फिल्मीड्रिप की तरफ से इसे दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Lockerbei A Search For Truth Review: 1988 प्लेन क्रैश का रहस्य जानना चाहते हैं तो देखें यह शो

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment