रेयर यूनिक, रेगुलर कॉन्टेन्ट से एक दम नया, सुपरनेचुरल हॉरर के साथ 90 के जमाने के दर्शन

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 10:52 PM (IST)
Late Night With The Devil Hindi Review

Late Night With The Devil Hindi Review:इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में से एक है लेट नाईट विथ द डेविल फिल्म जिसमें आपको हॉरर कॉन्टेन्ट मिलने वाला है लेकिन कोई ऑर्डिनेरी कॉन्टेन्ट नहीं बल्कि एक दम नया कॉन्टेन्ट भले ही फिल्म का कॉन्सेप्ट पुराना हो।

हॉरर फिल्मों की दुनिया में ये फिल्म सबसे अलग लेकिन दमदार स्टोरी के साथ बनाई गयी है जिसका प्रीमियर साउथ वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में 10 मार्च 2023 में किया गया था उसके बाद 22 मार्च 2024 को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज की गयी जो इस हफ्ते आपके लिए ott पर रिलीज कर दी गयी है।

फिल्म की कहानी –

लेट नाईट विथ द डेविल की कहानी साइकोलॉजिकल बेस्ड होने वाली है जिसमें आपको एक अलग तरह का हॉरर देखने को मिलेगा जो आपने इससे पहले नहीं देखा होगा।फिल्म की कहानी जैक नाम के लीड रोल करैक्टर के साथ आगे बढ़ती है

जिसमें जैक एक हैलोवीन टॉक शो को होस्ट करता हुआ दिखेगा। कहानी 1977 में चल रही है जिसकी शरुआत बहुत ही इंट्रेस्टिंग और पावरफुल तरीके से होती है।लेकिन एक दम से कहानी में ट्विस्ट आता है और जैक नाम के इस करैक्टर की वाइफ की डेथ हो जाती है और जैक पुरी तरह से डिस्टर्ब हो जाता है।


उसके मेंटली डिस्टर्बेन्स की वजह से उसका अपने काम में ध्यान नहीं लगता है और धीरे धीरे शो की रेटिंग बिलकुल डाउन चली जाती है। अब जैक अपने काम को लेकर परेशान होता है कि किस तरह फिरसे उसका शो चल पायेगा।

इसी बीच लिली नाम की एक लड़की जो एक रात जैक के शो में आती है इसके बाद कहानी क्या मोड लेती है किस तरह सब कुछ बदल जाता है एक टॉक शो किसी पुरानी भूतिया हवेली से कम नहीं लगता है, लेकिन ये सब कैसे होता है और क्यों ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को ज़रूर देखना चाहिए अगर आप एक अलग तरह की सुपरनेचुरल पावर वाली हॉरर फिल्म देखना चाहते है।

Late Night With The Devil Hindi Review
रेयर यूनिक, रेगुलर कॉन्टेन्ट से एक दम नया, सुपरनेचुरल हॉरर के साथ 90 के जमाने के दर्शन 3

PIC CREDIT IMDB

कहाँ देखें ये फिल्म ?

वैसे तो ये फिल्म मार्च में ही थिएटर्स में रिलीज कर दी गयी थी लेकिन अब ये आपको ott प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाएगी तो आप इस फिल्म को घर बैठे एन्जॉय कर सकते है। 13 सितम्बर को रिलीज होने वाली फिल्मों में से ये भी एक फिल्म है जो एयरटेल एक्स्ट्रीम नाम के प्लेटफार्म पर आपको देखने को मिल जाएगी।इसके अलावा आप प्राइम वीडियो और लायंसगेट पर भी इस फिल्म को देख सकते है।

क्यों देखें ये फिल्म ?

अगर आप 90स के जमाने का मजा इस टाइम पर लेना चाहते है तो ये फिल्म आपके लिए बनी है जिसमें 90स में जिस तरह के शोज होस्ट किये जाते थे जिनमें लोग बैठकर बातें करते थे और उन बातों को सुनने वाले भी होते थे ये फिल्म उसी प्लॉट को दिखाती है।


फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल है जो आपको कहानी के शुरू में ही खुद से कनेक्ट कर लेगी और आप लास्ट तक इस फिल्म को आराम से बैठकर देख सकते है।फिल्म में आपको किसी तरह का कोई एक्शन या थ्रीलर नहीं मिलेगा लेकिन फिल्म की जो रिप्रेजेन्टेशन है वो आपको बहुत पसंद आने वाली है आप हर एक करैक्टर से कनेक्ट होने वाले है।

निष्कर्ष

बिना भूत की, सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म, इस फिल्म में आपको किसी तरह का कोई भूत प्रेत नहीं दिखेगा लेकिन उसके बाद भी जिस तरह का डर आप एक्सपीरियंस करेंगे बस यही फिल्म की खासियत है सुपर नेचुरल पावर की मदद से बिना किसी घोस्ट के दर्शकों को डर का एक्सपीरियंस कराना वो भी बीच बीच में कॉमेडी के साथ फिल्म को एक अलग लेवल पर लेजाता है।

अगर आप इस तरह की फिल्मों में इंट्रेस्ट रखते है और 90स में होने वाले इस तरह के रियल टॉक शोज के बारे में जानना चाहते है तो एक बार इस फिल्म को ज़रूर देखें।

READ MORE

Berlin:धीमी गति पर राहुल बोस,अपार शक्ति खुराना का दमदार परफॉर्मेंस

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment