एमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज 13 सितंबर 2025 को एक नई मलयालम फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘लेवल क्रॉस’ है। मूवी ड्रामा और थ्रिलर की कैटेगरी में आता है। जिसकी लंबाई 1 घंटा 56 मिनट की है। फिल्म का निर्देशन ‘अरफाज अय्यूब’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2015 में आई शॉर्ट फिल्म ‘ड्रीमी’ का निर्देशन किया था, और बॉलीवुड में बनी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ के लिए सेकंड यूनिट निर्देशक के रूप में काम किया था। फिल्म की कहानी रेलवे लेवल क्रॉस के एक गेटकीपर की है।
मूवी की स्टोरी ‘रघु’ नाम के एक रेलवे गेटकीपर की है, जो ट्रेन आने पर रेलवे क्रॉसिंग के गेट को खोलता और बंद करता है। रघु इस नौकरी में पिछले 10 साल से है, इन 10 सालों में उसने इस लेवल क्रॉसिंग पर न तो किसी को देखा है और न ही किसी से बात की है। तभी एक दिन गुजरती हुई एक ट्रेन से वह किसी लड़की को नीचे गिरते देखता है। होश में आने पर वह अपना नाम ‘शीतल’ बताती है। आगे पूछने पर वह बताती है कि वह अपने पति ‘विनोद’ से भाग रही है, जो कि उसे मारना चाहता है। इसके बाद कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म पूरी तरह से एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें हर मोमेंट पर एक नया पन्ना खुलता है, और इसकी कहानी एक नया मोड़ लेती है। क्या शीतल सच में अपने पति से भाग रही है? क्या रघु ने 10 साल से किसी इंसान से बात नहीं की और वह क्यों इस बियाबान इलाके में रहकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहा है? यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और कैमरा एंगल्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सभी लोकेशंस रियल फील होती हैं, जिसमें रघु के किरदार का पहनावा और मेकअप शामिल है।
खामियां
फिल्म की कहानी थोड़ी धीमी है। मूवी के स्टोरी डेवलपमेंट पर मेकर्स द्वारा और ज्यादा काम किया जा सकता था, जिससे बाद यह फिल्म और ज्यादा रोमांचक हो सकती थी।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर कहानियों के शौकीन हैं और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो इस फिल्म को आप जरूर देखें। जिसमें किसी भी तरह की न्यूडिटी नहीं है, जिसके कारण आप इसे फैमिली के साथ देख सकते हैं। फिल्म को मेरी तरफ से 3.5/5* की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है
Take Cover Movie Review: क्या यह फिल्म आपके एक्शन थ्रिलर की भूख को शांत कर करेगी?







