Levels Movie Review: रोबोटिक दुनिया से जुड़ी प्रेमकहानी, जिसे देख कर आपके आंसू नहीं रुकेंगे

Written by: Amir khan
Publish On: September 15, 2025 11:38 AM (IST)
Levels Movie Review In Hindi

ये एक इंग्लिश फिल्म है, जिसे कनाडा में बनाया गया है। फिल्म की कहानी साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जोनर पर आधारित है।

फिल्म के डायरेक्टर और कहानी के लेखक हैं एडम स्टर्न, और मुख्य कलाकारों में आपको कैरा ज़ी, पीटर मूनी, एरॉन अब्राम्स, डेविड हेवलेट, अमांडा टैपिंग, एडम हार्टिंग आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में यूज़ की गई वल्गर लैंग्वेज और सीन्स की वजह से फिल्म को आर रेटिंग दी गई है।

एक इंट्रेस्टिंग कॉन्सेप्ट है, लेकिन आपको थोड़ी सी स्लो पेस फिल्म फील होगी। फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 1 घंटा 45 मिनट। फिल्म में आपको VFX, एक्शन सीन्स, सब कुछ कमाल का देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है फिल्म की कहानी और आपको इसको अपना कीमती समय देना चाहिए या नहीं।

फिल्म की कहानी

इस साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी “जो” पर आधारित है, जो एक किताब की दुकान का मालिक है। पूरी कहानी फ्यूचर में सेट की गई है। जो को ऐश नाम की लड़की से बहुत प्यार होता है, जिसमें उसकी जान बसती है, लेकिन एक दिन अचानक जब ऐश और जो मिलने के लिए बाहर जाते हैं, तब जो के सामने ही एक अनजान व्यक्ति आकर ऐश को गोली मार देता है, और ऐश उसी समय मर जाती है।

फिल्म में आपको जो के करीबियों में ऐश के अलावा ऑलिवर देखने को मिलेंगे, जो एक न्यूज़ स्टैंड के मालिक हैं और एक ओल्ड मैन हैं। ऐश को खोने का सदमा जो पर पूरी तरह से हावी हो जाता है, जिसकी वजह से जो का सब कुछ बदल गया है।

और जो के इस बदलाव से ऑलिवर भी बहुत परेशान होता है, और लाख कोशिशें करता है जो को इस सदमे से बाहर निकालने की, लेकिन जो किसी भी तरह से इस सदमे से बाहर नहीं आता है, बल्कि और भी ज्यादा सदमे में डूबता जाता है, आखिर में ऑलिवर को हार माननी पड़ती है।

जो का डिप्रेशन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन जैसे उसे कोई अलौकिक शक्ति रोक रही हो, कई बार प्रयास किए गए, लेकिन जो को सफलता नहीं मिली, कोई प्रत्यक्ष रूप से उसकी जान की हिफाज़त करता है।

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आपको पता चलेगा कि वो कोई और नहीं, बल्कि ऐश की ही आत्मा होती है, जो, जो से बात करना शुरू कर देती है, और कुछ राज़ बताती है, जो जो को एक बार और जीने के लिए मजबूर कर देते हैं। अब ऐसा क्या हुआ था, क्या राज़ हैं साइंस की दुनिया से जुड़े हुए, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

क्यों देखें ये फिल्म?

अगर आपने द मैट्रिक्स और 13th फ्लोर जैसी सीरीज़ देखी हैं, तो ये फिल्म भी आपको उन कहानियों की याद दिलाने वाली है। लेवल्स के कई सीन्स इन दोनों फिल्मों के कई सीन्स से मिलते-जुलते हैं।

एक तरह की रोमांचक कहानी, जिससे आप इमोशनली टच हो जाएंगे, जो और ऐश के बीच का प्यार और दोनों के बीच का अलग होना और फिर स्पिरिचुअली एक होना आपको पूरी तरह से कहानी से इंगेज कर लेगा।

निष्कर्ष

अगर आपको साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जोनर की फिल्में देखना पसंद हैं, जिसमें आपको एक खूबसूरत लव स्टोरी भी दिखाई जाए, तो आप इस फिल्म को ज़रूर देख सकते हैं। फिल्म की IMDB रेटिंग है 5.2, और मेरी तरफ से फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 3।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

A Real Pain Movie Review: दो भाइयों का यादगार सफर,जो आपके जिंदगी जीने के नजरिये को बदलकर रख देगा।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment