Live On Hindi Review: अगर आप बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के फैन है तो यह कोरियन शो आपके लिए है!!

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 10:46 PM (IST)
Live On Review Hindi

वर्तमान समय में कोरियन शोज़ का क्रेज़ टीनएजर्स से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सबके दिमाग पर चढ़ा हुआ है, क्योंकि चाहे कोरियन शो हो या फिर फिल्में, इनका कंटेंट इतना ज्यादा इंप्रेसिव होता है कि ये आपको अपना दीवाना बना देंगे।

अगर आपने एक बार किसी कोरियन शो को देख लिया, तो एक के बाद एक आने वाले किसी भी कोरियन शो को मिस करना नहीं चाहेंगे, चाहे वह एक रोमांटिक शो हो या फिर एक्शन, थ्रिलर और मिस्ट्री वाला शो। कोरियन लैंग्वेज में बने हुए सभी शो अपनी कैटेगरी में बेस्ट होते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम कोरियन शो के दीवानों के लिए साल 2020 का एक बेस्ट कोरियन शो रिकमेंड कर रहे हैं, जिसे हिंदी डब्ड में रिलीज किया गया है। शो का नाम है “लाइव ऑन”, जो एक रोमांटिक ड्रामा है। आइए जानते हैं, हिंदी डब में रिलीज किया गया यह शो कैसा है, क्या इस शो को आपको अपना कीमती समय देना चाहिए?

किस ऑडियंस के लिए बना है यह शो

अगर आपको कॉलेज लाइफ से रिलेटेड कहानी देखना पसंद है, स्कूल और कॉलेज वाला प्यार कोरियन एक्टर्स के साथ देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए है। जिसमें कहानी मुख्य रूप से कॉलेज बॉयज और गर्ल्स पर आधारित देखने को मिलेगी।

लाइव ऑन स्टोरी

शो में आपको ‘बेक हो-रांग’ नाम की एक ऐसी लड़की की कहानी देखने को मिलेगी, जो एक कॉलेज गर्ल है, जिसका एटीट्यूड बहुत ही हाई लेवल का रहता है। यह लड़की एक ऐसी सोच वाली दिखाई गई है, जिसकी थिंकिंग ऐसी होती है कि हर कोई उसकी तरफ अपना अटेंशन दे।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक ऐसा बंदा आपको इस शो में देखने को मिलेगा, जो इसके अतीत से जुड़े कुछ तथ्यों को जानता है और उन्हीं चीजों को लेकर अब इसे ब्लैकमेल करना शुरू करता है।

जिससे बचने के लिए बेक हो-रांग नाम की यह लड़की शो के हीरो का ग्रुप जॉइन करती है, खुद को बिजी रखने के लिए। शो का हीरो दर्शकों के लिए एक सरप्राइजिंग एलिमेंट है, जिसके बारे में पता लगाने के लिए आपको यह शो देखना होगा, जिसे हिंदी डब में रिलीज किया गया है।

लाइव ऑन हिंदी डब्ड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

हिंदी डब्ड में रिलीज किया गया यह कोरियन शो आपको जियोहॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर, अमेज़न मिनी टीवी जैसे किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। काफी अच्छी शो की हिंदी डबिंग की गई है, जिसे देखकर आपको मजा आएगा।

एपिसोड रिलेटेड इनफॉरमेशन

शो में दिखाई गई पूरी कहानी जानने के लिए आपको इसके टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे। अभी इस शो का सिर्फ सीजन 1 ही रिलीज किया गया है। सारे एपिसोड आपको हिंदी डब में देखने को मिल जाएंगे। शो की इनिशियल रिलीज 17 नवंबर 2020 में की गई थी।

वीकली बेसिस पर एक एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किया जाता था। 17 नवंबर 2020 में रिलीज किए जाने वाले रोमांटिक शो का लास्ट एपिसोड 5 जनवरी 2021 को रिलीज किया गया था। इसको दर्शकों का बहुत प्यार मिला था, जिसकी वजह से आईएमडीबी रेटिंग भी काफी हाई गई थी।

फिल्म के प्लस और माइनस पॉइंट

शो की मेन कैरेक्टर बेक हो-रांग की जो बैक स्टोरी दिखाई गई है, वह शो का प्लस पॉइंट है, जिसकी वजह से आप कहानी से जुड़े रहेंगे, यह जानने के लिए कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसकी वजह से एक अकड़ू लड़की की अकड़ खत्म हो गई। पूरी कहानी में यही एक किस्सा है, जो आपको आगे की कहानी के लिए बांधकर रखता है।

बात करें अगर शो के माइनस पॉइंट की, तो शो की कहानी है, जिसमें आपको कुछ भी नयापन नहीं देखने को मिलेगा। ज्यादातर फिल्म और शो में दिखाया गया कॉलेज लव आपको इस शो में देखने को मिलेगा, जिसमें खूब सारा रोमांस भी डाला गया है।

निष्कर्ष

एक डीसेंट सी कहानी है, जिसे शो की हीरोइन की बैक स्टोरी के साथ इंटरेस्टिंग बनाने की कोशिश मेकर्स ने की है। अगर आपके पास कुछ अच्छा देखने को नहीं है, तो आप इस शो को एंजॉय कर सकते हैं हिंदी डब में। बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टेशन के साथ अगर यह शो देखा जाएगा, तो सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी। लाइव ऑन को हमारी तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

58 की उम्र का हुआ, यह ऑलराउंडर बॉलीवुड स्टार, खुद का प्रोडक्शन हाउस भी ईजाद किया।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment