Malyalam Best Films Of 2024: मुठ्ठी भर बजट कमायी इतनी जोहोश उड़ा दे जानिये

Written by: Arshi
Publish On: September 20, 2025 10:30 PM (IST)
Malyalam best films of 2024

साल 2024 फिल्मों के शौकीनों के लिए काफी अच्छा गुजरा है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को पीछे छोड़कर काफी आगे निकल गई है।

यह साल भले ही बॉलीवुड के लिए बहुत खास नहीं रहा है लेकिन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई बेस्ट फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्हें मलयालम फिल्मों में हाईएस्ट रेटिंग और हाईएस्ट कलेक्शन का ख़िताब मिला है।

1- आट्टम Aattam

मलयालम भाषा में बनी ये फिल्म 5 जनवरी 2024 को थिएटर में रिलीज की गई थी। इसका प्रोडक्शन जॉय मूवी प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है।फिल्म की कहानी मिस्ट्री थ्रीलर और ड्रामा से भरपूर है।

कहानी मुख्य रूप से 12 सह कर्मियों से जुड़ी हुई है जिसमें से एक उनके साथ काम कर रही एकमात्र लेडी के साथ यौन शोषण करता है। अब इस बेचारी लड़की को न्याय मिलेगा या नहीं ये सब जिस तरह दिखाया गया है उससे कहानी के लेखक का टैलेंट उजागर होता है।

फिल्म की कहानी इतनी ज़्यादा इम्प्रेसिव और इंगेजिंग है कि आप फिल्म को पूरा देखकर ही उठेंगे। Imdb पर इसको 8.1* की रेटिंग मिली है जिसने रिलीज़ होते ही साल के पहले महीने में ‘फिल्म ऑफ़ द ईयर’ का खिताब अपने नाम कर लिया था।

साल 2024 की बेस्ट मलयालम फिल्मों में से एक है आट्टम। यह वह फिल्म है जिसे 2 हफ्ते के अंदर एक करोड़ की कमाई की थी।

2- मञ्जुमल बॉयज Manjumal Boys

मंजुमल बॉयज साल 2024 की हिट फिल्मों में से एक है जिसकी कहानी थ्रीलर और ड्रामा पर आधारित है। इसमें आपको मुख्य रूप से कई दोस्तों के एक समूह की कहानी देखने को मिलेगी।ये सभी दोस्त मिलकर एक गुफा में घूमने जाते हैं जिसके बाद इनमें से एक ऐसे गड्ढे में गिर जाता है

जहाँ से कोई वापस नहीं आता। लेकिन सभी दोस्त मिलकर अपने दोस्त को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं इस सबको जिस तरह से दिखाया गया है से ये फिल्म 2024 की best मलयालम फिल्मों में से एक है जिसे IMDB 8.2* की रेटिंग मिली है। मंजुमल बॉयज को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था जिसने 242 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था।

3- Aavesham आवेशम

मलयालम भाषा में बनी ये एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक और लेखक हैं जीतू माधवन। फहद फासिल, मिथुन जयशंकर, हिप्स्टर, रोशन शानवास, साजिन गोपू आदि कलाकार आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। 11 अप्रैल 2024 को इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया था

और इसने अपना जादू दर्शकों पर खूब चलाया था। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 स्टार की रेटिंग मिली है। मलयालम भाषा की साल 2024 की वन ऑफ़ द बेस्ट फिल्म है।

बात करें अगर इस फिल्म की कहानी की तो इसमें आपको तीन ऐसे लड़कों की कहानी देखने को मिलेगी जो पढ़ने के लिए बेंगलुरु गए हैं और अपने सीनियर्स के द्वारा बहुत ज्यादा प्रताड़ित किए जाते हैं इसके बाद यह तीनों लड़के वहां के लोकल गुंडों का सहारा लेते हैं खुद को प्रताड़ना से बचाने के लिए।

एक अच्छी फिल्म जिसे अगर आप देखना चाहते हैं तो आपको प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार रंगाअन्ना को करैक्टर ऑफ़ द ईयर का खिताब मिला है जिसे फहद फासिल के द्वारा निभाया गया है। फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ का कलेक्शन किया था।

4- ऊल्लूज़हुक्कु Ullozhukku

मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म की कहानी आपको अंजलि नाम की एक ऐसी लड़की को दिखाती है जिसका पति मर गया है क्योंकि वह एक बड़ी बीमारी से जूझ रहा था। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अंजलि और उसके पति के साथ अंजलि की सासू मां भी देखने को मिलेंगी।

इसके साथ ही आपको केरला में आई बहुत बड़ी बाढ़ भी देखने को मिलेगी जिसकी वजह से अंजलि अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए बाढ़ के कम होने का इंतजार करती है और इसी दौरान आपको जो सास और बहू के बीच का रिश्ता देखने को मिलेगा वही इस फिल्म की मेन स्ट्रैंथ है। साल 2024 की यह बेस्ट फिल्म भी आपको अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी।

5- किष्किंधा कानन्दम Kishkindha Kaandam

12 सितंबर 2024 को रिलीज की गई यह फिल्म साथ 2024 की बेस्ट फिल्म है जिसे आईएमडीबी पर 8.0 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से अजय और अपर्णा के चारों ओर घूमती है। अजय एक वन अधिकारी है जो अपर्णा से शादी करने के बाद अपने पिता के घर रहता है जो चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है।

फिल्म की कहानी में आपको बंदरों का आतंक देखने को मिलेगा जिससे निपटने के लिए यह सब मिलकर नए नए प्लान बनाते हैं और इस आफत से छुटकारा पाने का हर सम्भव प्रयास करते हैं।
कहानी का रिप्रेजेंटेशन इतना अच्छा है कि साल 2024 की बेस्ट मलयालम फिल्मों में से एक है किष्किंधा कानन्दम।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

January 2025 Ott Releases: जनवरी ओटीटी रिलीज,ओटीटी पर उड़ेगा गर्दा इन 14 फिल्मो के साथ

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment