30 करोड़ की बनी मलयालम फिल्म मार्को ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने के बाद तहलका मचा दिया। जिसने अब तक 103 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हनीफ एडेनी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ब्रूटालिटी की सारी हदें पार करती हुई दिखाई दी।
जो कि मलयालम इंडस्ट्री में इससे पहले देखने को नहीं मिला था। मार्को में उन्नी मुकुंदन ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जिसे रवि बसरूर के म्यूज़िक ने और भी आकर्षक बनाया। बात करते हैं यह फिल्म आपको किस टीवी चैनल पर प्रीमियर होते हुए दिखाई देगी।
मार्को टीवी रिलीज़ डेट
20 दिसंबर 2024 को रिलीज़ की गई फिल्म मार्को जिसकी लेंथ 2 घंटे 25 मिनट की है। जिसे दर्शकों के द्वारा बहुत अधिक प्यार मिला। शुरुआत में तो इसे बहुत ही कम स्क्रीन दिए गए थे। पर जैसे-जैसे लोगों द्वारा यह फिल्म पसंद की जाने लगी उसी तरह से इसके स्क्रीन काउंट को भी बढ़ाया जाने लगा।
अब लोगों ने अगर इसे थिएटर में मिस कर दिया या किसी कारणवश देख नहीं सके तो उन्हें इस फिल्म के ओटीटी प्रीमियर और टीवी रिलीज़ का इंतज़ार है। खबरों की मानें तो इसके ओटीटी राइट्स में हमें कुछ एक्सटेंडेड कट भी देखने को मिलेंगे। एक्सटेंडेड कट वे होते हैं जो फिल्म से एडिटिंग के वक्त हटा दिए जाते हैं।
इसके ओटीटी राइट्स की बात की जाए तो वह सोनीलिव के पास है जिसे 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर मार्को को रिलीज़ किया गया।
मार्को फिल्म के हिंदी सैटलाइट राइट्स अभी बीएएम इंडिया टीवी चैनल के पास हैं। अब देखना यह है कि बीएएम इंडिया किस टीवी चैनल को इसे रिलीज़ करने का चांस देता है। मार्को के डिजिटल राइट्स की दौड़ में कलर्स सिनेप्लेक्स, ज़ी सिनेमा, स्टार गोल्ड सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि मार्को को रिलीज़ करने में कौन सा टीवी चैनल बाज़ी मारता है।
READ MORE







