Masoom Sharma: हरियाणा के लाल,क्यों हुए लाल?

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 1:06 PM (IST)
Masoom Sharma controversy 2025

मासूम शर्मा आज हरियाणवी संगीत की दुनिया का वह चमकता सितारा हैं जिसका नाम गाँव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह गूंज रहा है। एक ऐसा देसी लड़का जो अब हरियाणा के नौजवानों की धड़कन और पहली पसंद बन चुका है।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर वह ट्रेंडिंग में क्यों हैं? इसके पीछे हैं उनके धांसू गाने,विवाद और फैंस का ढेर सारा प्यार। मासूम शर्मा अब सिर्फ गायक नहीं बल्कि एक ऐसी शख्सियत बन गए हैं जिनके बारे में हर कोई बतियाना चाहता है। चलिए जानते है इनके ट्रेंडिंग में रहने का कारण।

गानों की धूम और सरकार का तमाशा:

मासूम शर्मा के गाने जैसे “गोली चल जावेगी” “कसूटे 2” और “लाडो” आज हरियाणा के लड़कों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इन गीतों में देसी ठसक जोश और जिंदगी का ऐसा रंग भरा है कि सुनते ही दिल थिरकने लगता है। ये गाने तो सीधे दिल में उतर जाते हैं लेकिन हाल ही में हरियाणा सरकार ने इन पर आँख टेढ़ी कर दी है।

सरकार का कहना है कि यह गाने हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। अरे अब यह तो समझ नहीं आता कि गानों में जोश दिखाना गुनाह कैसे हो गया। खैर सरकार ने कुछ गानों पर बैन लगाने की बात छेड़ दी। और बस फिर क्या फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

सोशल मीडिया पर सरकार को कोसते हुए पोस्ट्स की बाढ़ आ गई। कोई बोला “यह हमारी आवाज दबाने की साजिश है। तो कोई चिल्लाया “मासूम को टारगेट क्यों कर रहे हो” इस हंगामे ने मासूम शर्मा को रातों रात ट्रेंडिंग का सितारा बना दिया। गानों की धूम और सरकार से ठनठन ने उन्हें सुर्खियों में ला पटका।

नशा मुक्ति से साजिश तक का हल्ला:

अब यहाँ आता है असली ट्विस्ट मासूम शर्मा ने “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान में हिस्सा लेकर सबके होश उड़ा दिए है। पहले उनके गानों में ड्रग्स और जोश की बातें होती थीं और अब वह नशे के खिलाफ खड़े हैं। कुछ लोग बोले “शाबाश मासूम यह सही कदम है” लेकिन कुछ ने नाक सिकोड़ते हुए कहा “यह तो बस दिखावा है

कुछ नहीं” बस फिर क्या सोशल मीडिया पर बहस का बाजार गर्म हो गया। इसके साथ ही फैंस का एक और दावा है कि मासूम की कामयाबी से कुछ लोग जल-भुन रहे हैं। उनके गानों को यूट्यूब से हटाने की कोशिश हुई जिसे उनके फैंस ने साजिश का नाम दे दिया।

कोई चिल्लाया “हरियाणा की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है” तो किसी ने कहा, “मासूम के खिलाफ बड़ा खेल चल रहा है” फैंस ने इसके खिलाफ ढेर सारे पोस्ट्स ठोके और यह सब देखते देखते मासूम ट्रेंडिंग में छा गए।

फैंस का प्यार और सोशल मीडिया की ताकत:

मासूम शर्मा की असली ताकत हैं उनके फैंस उनके चाहने वालों ने उन्हें सिर आँखों पर बिठा रखा है। हर गाने पर कमेंट्स की बाढ़ लाइक्स की बारिश और शेयर की रेलमपेल यह सब देखकर लगता है कि मासूम का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने हैशटैग #MasoomSharma ट्रेंड करवा दिया। कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है तो कोई उनके लिए सरकार से लड़ने को तैयार है। उनके गानों की बीट्स पर रील्स बन रही हैं और गाँव शहर सब जगह उनके चर्चे हैं। यह फैंस का प्यार ही है जो उन्हें हर बार ट्रेंडिंग में ला खड़ा करता है। ऐसा फैनबेस बहुत कम लोगों को नसीब होता है।

निष्कर्ष

तो अगर आप रियाणवी म्यूजिक के शौकीन हैं और देसी बीट्स पर थिरकना पसंद करते है और मासूम शर्मा के गानों के दीवाने है। तो यह समझ ले कि वह ट्रेंडिंग में क्यों हैं। उनके गानों की धूम,सरकार से ठनठन और फैंस का जोश यह सब मिलकर उन्हें हरियाणा का ट्रेंडिंग सितारा बना रहा है। हाँ थोड़ा विवाद जरूर है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि मासूम शर्मा आज हरियाणवी संगीत की शान हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

एक अलग तरह की तेलुगु ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment