2024 की एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म मैक्स को 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था। 2 घंटे 14 मिनट की मैक्स ने रिलीज के अपने चौथे दिन के इंडिया नेट कलेक्शन में 22.25 करोड़ की कमाई की है।
वी क्रिएशन्स और किच्छा क्रिएशन्स के बैनर तले विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी मैक्स फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। हिंदी बेल्ट के सभी दर्शकों को मैक्स के हिंदी ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार है, तो आइए जानते हैं कि इसकी हिंदी ओटीटी रिलीज डेट क्या रहने वाली है और यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती दिखेगी।
मैक्स हिंदी डब्ड ओटीटी रिलीज
सुदीप की फिल्म मैक्स सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। 1 जनवरी 2025 से मैक्स को तेलुगु वर्जन में भी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। ज्यादातर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू ही मिले हैं। मैक्स के डिजिटल राइट्स को जी5 ने 28 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
यह फिल्म आपको मार्च 2025 के महीने में ओटीटी पर देखने को मिल सकती है। बात की जाए अगर इसकी हिंदी डबिंग ओटीटी रिलीज की, तो इस फिल्म को हिंदी में अभी ओटीटी पर रिलीज नहीं किया जाएगा। मैक्स के हिंदी डबिंग राइट्स को खरीदा है बिफोर यू मूवी ने, और बिफोर यू किसी भी फिल्म के राइट्स खरीदने के बाद उसे टीवी प्रीमियर करता है। तो यह पहले हिंदी में टीवी पर प्रीमियर की जाएगी, इसके बाद ही यह ओटीटी पर रिलीज होगी।
ऐसा माना जा रहा है कि इसका हिंदी ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर जी5 हो सकता है। क्योंकि जी ने पहले ही इसके कन्नड़ भाषा के सैटेलाइट राइट्स को खरीद लिया है, तो यह हो सकता है कि इसे जी अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम करे। पर यह हिंदी डबिंग में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी, इस बात की कन्फर्मेशन अभी तक नहीं दी गई है।
कैसी है मैक्स फिल्म
मैक्स को 25 दिसंबर 2024 से सिर्फ कर्नाटक में ही रिलीज किया गया था। 27 दिसंबर के बाद इसे कर्नाटक के बाहर रिलीज किया गया। मैक्स अभी कन्नड़ वर्जन में ही देखने को मिल रही है।
हिंदी वर्जन में मैक्स कब रिलीज की जाएगी, इसे हिंदी में रिलीज किया भी जाएगा या नहीं, इस बात की कन्फर्मेशन अभी फिल्म के मेकर्स की ओर से नहीं दी गई है।
यह पूरी तरह से एक मास एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म है। इसे सुदीप की पहले आई कई फिल्मों से बेहतर कहा जा सकता है। फिल्म की पूरी कहानी एक पुलिस स्टेशन और खतरनाक गुंडों के गैंग के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है।
कहानी का पहला हिस्सा इंटरेस्टिंग और इंगेजिंग है। इंटरवल होते-होते यह फिल्म आपके दिमाग पर पूरी तरह से कब्जा कर लेती है। इंटरवल के बाद के कई सीन हमें रिपीट होते दिखाई देते हैं। इसको आप अपना टाइम दे सकते हैं, यह आपको पूरी तरह से एंटरटेन करने में सफल रहती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Squid Game Season 2 Ending Explained: क्या होगा सीजन 3 में जानिए यहाँ







