फिल्म की स्टोरी ‘जोनाथन मिलर’ नाम के स्कूल टीचर की है, जो कि स्कूल के टीचर हैं। वहीं पर इनकी एक स्टूडेंट ‘काइरो स्वीट’ भी इन्हीं के क्लास की स्टूडेंट है। जो कि अपने टीचर मिलर को मन ही मन चाहने लगती है, पहले तो मिलर काइरो का साथ देता है।
लेकिन बाद में वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को मुसीबत में न डालते हुए एक फैसला लेता है और काइरो नाम की अपनी इस स्टूडेंट से दूरियां बनाने लगता है। शुरू में तो यह स्टूडेंट कुछ खास रिएक्ट नहीं करती, लेकिन बाद में अपने टीचर को प्रपोज कर देती है, लेकिन मिलर उसे साफ मना कर देता है।
और उसे लगता है काइरो अभी छोटी उम्र की लड़की है, जैसे-जैसे यह बड़ी होगी चीजों को समझने लगेगी। लेकिन होता इसका कुछ उल्टा ही है, टीचर के न कहने पर काइरो काफी गुस्से में आ जाती है और हर वक्त अपने टीचर से बदला लेने के बारे में सोचती है, जिसमें वो कई मोमेंट्स पर कामयाब रहती है।
आगे की कहानी में काइरो का बदला दिखाया गया है, जिसे जानने के लिए देखनी पड़ेगी आपको यह यूनिक कॉन्सेप्ट पर बनी हुई फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी में उपलब्ध है।
खामियां
फिल्म की बड़ी कमी इसकी स्लो पेसिंग स्टोरी है, जो कि काफी धीरे-धीरे चलती है। स्टोरी की पटकथा काफी धीमी है। मूवी में कैरेक्टर डेवलपमेंट काफी कमजोर है, जिसके कारण आप इसके किसी भी पात्र से जुड़ाव महसूस नहीं करते। मूवी में कैमरा एंगल्स की बात करें तो सभी वाइड एंगल से शूट किए गए हैं। बात करें लोकेशन की तो इसके सभी सीन्स काफी बड़े लेवल पर शूट किए गए हैं, जिससे यह साफ पता चलता है कि फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी बढ़िया है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक बढ़िया है, जिसमें किसी भी तरह की नॉइस नहीं फील होती। हिंदी डबिंग भी नेटफ्लिक्स की तरफ से अच्छी क्वालिटी की प्रोवाइड की गई है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप इमोशनल क्राइम थ्रिलर ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो आप इस फिल्म को कंसीडर कर सकते हैं, जिसमें वल्गैरिटी ना के बराबर है। जिसका एक बेनिफिट यह भी है कि आप पूरी फैमिली के साथ इसे एंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bigg Boss 18: तजेन्दर पाल सिंह बग्गा ,गुणरत्न सदावर्ते,हेमा शर्मा का पूरा चिट्ठा







