मिसमैच्ड सीज़न 3 नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज है, इसके दो सीजन पहले ही नेटफ्लिक्स की तरफ से रिलीज़ किये जा चुके हैं। अब इसका तीसरा सीजन हमें नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाला है, यह सीरीज लोगों के द्वारा बहुत पसंद की गयी थी, यही वजह है कि इसके दो सीजन अभी तक रिलीज़ किये जा चुके हैं।
सीरीज में इस बार भी फेमस यूट्यूब आर्टिस्ट प्राजक्ता कोली हैं, और इनके चैनल का नाम है मोस्टलीसेन, जिसे शायद आप सभी ने देखा ही होगा। मिसमैच्ड सीज़न 3 एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है, तो आपको इसमें गालियाँ, किसिंग सीन के साथ बैड सीन भी देखने को मिलने वाले हैं।
प्राजक्ता कोली के यूट्यूब वीडियो देखकर बिलकुल भी अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता कि ये किसिंग सीन इतने कॉन्फिडेंस के साथ शूट कर सकती हैं, जिस तरह से इनके इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में हमें देखने को मिला।
इस बार भी इसके सीजन 3 की कहानी का पूरा फोकस प्राजक्ता कोली के ऊपर ही है। पहले की तरह इस बार भी शो में प्यार, मोहब्बत, रिवेंज, गेमिंग, कोडिंग सब कुछ वैसा ही देखने को मिलने वाला है, जैसा कि पिछले दो सीजन में हमें देखने को मिला था।
यह शो बेसिकली 16 से 25 वर्ष के यूथ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मेकर्स का मानना है कि इस बार भी इस शो को पहले दो सीजन जैसा इंट्रेस्टिंग बनाया गया है। इस सीजन में भी आपको कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलने वाले हैं, इससे एक बात तो तय है कि इसका सीजन 4 भी आपको देखने को मिलेगा।
कहानी बिलकुल रियलिटी के नज़दीक रखकर बुनी गयी है, हर कैरेक्टर मुखौटा लगाकर घूम रहा है, शो में हमें इनकी असली ज़िंदगी और फ़र्ज़ी ज़िंदगी देखने को मिलेगी।
कब होगी यह सीरीज रिलीज़
मिसमैच्ड सीज़न 3 को आप नेटफ्लिक्स पर 13 दिसंबर 2024 से स्ट्रीम कर सकते हैं, तो अगर आपने इस सीरीज के पहले और दूसरे सीजन देखे हैं, तब इसका तीसरा सीजन बिलकुल भी मिस न करें।
13 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देखना न भूलें मिसमैच्ड का सीज़न 3।
READ MORE







