Moana 2 Hindi Review: जानिए कैसी है यहाँ फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 1:21 PM (IST)
Moana 2 Movie REVIEW hindi

मोआना 2 नाम की एनिमेशन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है। 1 घंटा 40 मिनट की यह फिल्म मोआना 1 का सीक्वल है।

मोआना 2 को देखने से पहले आपको मोआना 1 देखना पड़ेगा। यह फैमिली फ्रेंडली एनिमेटेड फिल्म है, जिसे आप बच्चों और अपनी फैमिली के साथ बैठकर इंजॉय कर सकते हैं। कैसी है यह फिल्म, आइए करते हैं इस फिल्म का डिटेल में रिव्यू।

करैक्टर वॉइस

फिल्म को समझने के लिए आपको इस फिल्म को देखने से पहले इसका पहला पार्ट देखना ज़रूरी है। वॉल्ट डिज़्नी पिक्चर्स के लिए वॉल्ट डिज़्नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा बनाई गई मोआना 2 फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 68.1 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है।

कहानी

फिल्म की स्टोरी 3 साल बाद शुरू होती दिखाई गई है, जहाँ दोबारा से मोआना एक एडवेंचर सफर के लिए निकलती है। वह एक ऐसे रहस्यमयी द्वीप का पता लगाने जा रही है, जो खतरों से भरा है। मोआना को दो कबीलों को ढूँढना है और उन्हें आपस में जोड़ना है।

जिसका सफर ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ है, वह अपने ग्रुप के साथ पानी के जहाज पर बैठकर इस रहस्यमयी द्वीप का पता लगाने चल देती है, और इस एडवेंचर सफर में इसके साथ इसके कुछ दोस्त भी शामिल हैं।

मोआना 2 में आपको कुछ रहस्यमयी प्राणी भी देखने को मिलते हैं। यह सफर पूरा खतरे से भरा हुआ है। क्या इन सभी खतरों को पार करते हुए मोआना उस द्वीप तक पहुँच पाती है या नहीं, और दूसरे कबीलों को ढूँढने में क्या कामयाब रहती है? इन सभी चीजों को जानने के लिए आपको अपने नज़दीकी सिनेमाघर में जाना पड़ेगा।

मोआना फिल्म के पॉजिटिव एंड नेगेटिव पॉइंट

यह एक म्यूज़िकल फंतासी एनिमेशन फिल्म है, यही एक वजह है जिसके कारण आपको इस पूरी फिल्म में बहुत से गाने देखने को मिलते हैं। हिंदी डब्ड वर्ज़न में इस बार शरद केलकर की आवाज़ नहीं सुनाई दी है, जो थोड़ा निराशाजनक है। इंग्लिश डबिंग में इसके दोनों पार्ट की डबिंग को ड्वेन जॉनसन ने अपनी आवाज़ दी है।

न जाने क्यों इसके दूसरे पार्ट में शरद केलकर द्वारा डबिंग नहीं कराई गई। फिल्म के हर एक सीन में आप सुकून महसूस करते हैं।

मोआना का हर एक सीन वाह मोमेंट्स से भरा हुआ है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और एनिमेशन का जवाब नहीं। अगर आप इसे 3D वर्ज़न में देखेंगे, तब यह फिल्म आपको अपने बीजीएम म्यूज़िक और वीएफएक्स के ज़रिए एक कमाल का अनुभव देने वाली है।

मोआना 2 को मोआना 1 से अगर कंपेयर करते हैं, तो मोआना 1 में जिस तरह की दुनिया को डिटेल में दिखाया गया था, वह दुनिया बहुत शानदार थी। कहीं न कहीं उस दुनिया को हम मोआना 2 में मिस कर रहे हैं। पार्ट 1 से पार्ट 2 की स्टोरी थोड़ी ढीली दिखाई देती है, फिर भी आप इस एडवेंचर से भरे हुए सफर से बोर नहीं होते, और यह फिल्म आपको पूरी तरह से एंटरटेन करने में सफल रहती है।

निष्कर्ष

फिल्म का पहला हिस्सा एवरेज है, वहीं इसका दूसरा हिस्सा शानदार है। आपको इसमें एक इमोशनल कनेक्शन भी देखने को मिलेगा, जो आपको और फिल्म की पकड़ को और भी मज़बूत करता है।

मोआना की छोटी सिस्टर का किरदार बहुत अच्छा है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि काश यह कोई एनिमेटेड किरदार न होकर एक जीवित किरदार होता। फिल्म का प्लस पॉइंट यह है कि आप इसके सभी किरदारों के साथ ख़ुद को जोड़ लेते हैं।

फिल्म की एंडिंग में आपको मिड-क्रेडिट सीन भी देखने को मिलता है, जिसमें अगले पार्ट की हिंट दी गई है। तब एक बात तो कन्फर्म है कि इसका हमें तीसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा। हमारी तरफ़ से इस फिल्म को पाँच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार 12वां एपिसोड रिलीज डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment