Mr & Mrs Mahi Trailer Review,पूरे ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री ने जीत लिया मन,100% फैन्स को पसंद आयेगी फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:24 PM (IST)
Mr & Mrs Mahi Trailer Review

Mr & Mrs Mahi Trailer:महेन्द्र सिंह धोनी, इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी जिनके टैलेंट का लोहा हर कोई मानता है उनके जीवन पर आधारित बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदे है। इस फिल्म में महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार करने के लिए राजकुमार राव को चुना गया है और ये फिल्म के मेकर की सबसे अच्छी बात है क्यूंकि राज कुमार राव जैसे कलाकार इस फिल्म के लिए एक दम परफेक्ट है और लोग उन्हें इस रोल में पसंद भी कर रहे है।


मिस्टर एंड मिसेज धोनी फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। आज इस आर्टिकल में हम रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर के बारे में बात करेंगे कि क्यों ये फिल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए। इस बात का अंदाजा ट्रेलर के आते ही हो गया है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए किस प्रकार सहायक हो सकती है और आपको इसे ज़रूर देखना चाहिए।

फिल्म का संगीत

मिस्टर एंड मिसेज धोनी फिल्म का ट्रेलर जिसके डायरेक्टर शरन शर्मा है, इस ट्रेलर की स्टार्टिंग में जो म्यूजिक आपको सुनाई देगा, ” देखा तेनु पहली पहली बार वे….” वो म्यूजिक इस पूरी फिल्म में आपको इंगेज रखने के लिए काफी है।ट्रेलर की सबसे खास बात इसका म्यूजिक ही रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर बनी इस फिल्म में म्यूजिक दिया है अमित त्रिवेदी ने जो एक बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर है।इन्होंने इंडस्ट्री में इक तारा,लंदन ठुमकदा,उड़दा पंजाब,सवार लूँ जैसे गानों में अपना म्यूजिक दिया है।

अट्रैक्टिव दिखी दोनों के बीच की केमिस्ट्री

इस ट्रेलर की दूसरी अच्छी बात दोनों के बीच की केमिस्ट्री है जो देख कर ही आपको इस जोड़ी को देखते रहने का मन करेगा। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग साफ दिखाई देरही है जब ट्रेलर शुरु होता है तो राजकुमार राव की एक सीधे साधे इंसान वाली झलक आपको देखने को मिलेगी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव दोनों का नाम माही दिखाया गया है और दोनों शादी के लिए एक दूसरे से बात करते हुए दिखाए गए है जिसमें मिस माही मिस्टर माही से खुद को इंट्रोडूस कराती है और अपनी हॉबी को बताते हुए माही की हॉबीज के बारे में पूछती है।

एक ही नाम की इस जोड़ी के सपने भी होते है एक जैसे –

ट्रेलर में आगे देखा तुझे पहली पहली बार वे म्यूजिक बजता हुआ सुनाई देता है जो पूरी तरह से दर्शकों को बाँधने का काम करता है और फिर स्टार्ट हो जाती है दोनों की शादी। जान्हवी कपूर इस फिल्म में एक डॉक्टर का रोल करती हुई दिखने वाली है लेकिन राजकुमार राव एक क्रिकेटर, बल्कि इंडियन टीम के महार्थी महेन्द्र सिंह धोनी के नाम का किरदार करते नज़र आएंगे राजकुमार राव जो अपनी फैमिली स्पेशली पिता की वजह से खुद के. सपनों को पीछे छोड़ देता है काफी स्ट्रगल के बाद भी अपने सपनों को नहीं पूरा कर पता है लेकिन एक दिन उसको इस बात का आभास होता है की उसकी पत्नि मिसेज माही का भी इंट्रेस्ट क्रिकेट में है और वो बहुत अच्छी प्लेयर है तभी उसके अंदर अपना सपना पूरा करने की चाहत जाग जाती है और पत्नि को कोच करना शुरू कर देता है। जिसके लिए भी दोनों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है।

क्यों देखनी चाहिए ये मूवी –

ट्रेलर देख कर आपको भले ही फिल्म की कहानी पुरानी ही लगे लेकिन एक दम फ्रेश जोड़ी के साथ जिसकी केमिस्ट्री धमाकेदार है आपको खूब मजा आने वाला है अगर आप एक खूबसूरत जोड़ी के साथ नया एक्सपीरियंस करना चाहते है तो ये फिल्म आपके लिए बनी है। फिल्म की कहानी ग्रिपिंग के साथ आगे बढ़ती हुई दिखाई देगी फिल्म का म्यूजिक, फिल्म की इंस्पायरिंग कहानी सब कुछ आपको पसंद आने वाला है।फिल्म के 2 मिनट 55 सेकेंड के इस ट्रेलर को देख कर आप इस फिल्म को ज़रूर देखना चाहेंगे।

Ocean Rescue Review in hindi

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment