टर्मिनेटर फिल्म के दीवानों के लिए, अमेजॉन पर आई एक नई फिल्म जिसे आप फ्री में देख सकते है।

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Mutant 2024 film review in hindi

Mutant 2024 film review in hindi:अमेजॉन मिनी टीवी पर आई नई चाइनीज फिल्म म्युटेंट जो की साई फाई कैटिगरी के अंदर आती है। फिल्म का कॉन्सेप्ट ‘टर्मिनेटर’ और ‘2012’ जैसी फ़िल्मों से प्रेरित है। जिसमें हमें यह दिखाया जाता है कि हमारी दुनिया खत्म होने के कगार पर है

और मानव सभ्यता मिटने वाली है क्योंकि हमारी दुनिया पर मशीनों ने कब्जा कर लिया है, पहले इंसान मशीनों से काम करवाते थे और यहां पर यह दिखाया गया है की मशीने इंसानों से काम करवाने लग जाती है और इंसानों पर हावी हो जाती हैं हालाकि इस कॉन्सेप्ट पर बहुत सारी फिल्में पहले भी आ चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं।

कलाकार- पैट्रिक टैम, डाई. सी. डेजी, युकुन जांघ, मैन टट।
डायरेक्टर-किलीन ली।
भाषा- हिंदी,इंग्लिश,तमिल।
आई.एम.डी.बि रेटिंग- 4.5/10

2 5
टर्मिनेटर फिल्म के दीवानों के लिए, अमेजॉन पर आई एक नई फिल्म जिसे आप फ्री में देख सकते है। 3

pic credit instagram

कहानी-

फिल्म की कहानी शुरू होती है सन 2150 के ऐसे दृश्य से जिसमें हमारी दुनिया पर ए.आई मशीनों ने कब्जा कर लिया है और इंसानों को अपना गुलाम बना लिया है और आगे यह मशीन एक ऐसा ऑपरेशन चलती हैं जिसमें सभी इंसानों को खत्म करना चाहती हैं जिससे कि दुनिया में इंसानी अस्तित्व मिट जाए। इन्हीं सब के बीच कुछ इंसान एक साथ मिलकर एक फौज बनाते हैं

जिसे वह इन मशीनों से मुकाबला कर सकें। फिल्म में फौजी और सुपर इंटेलीजेंट् रोबोट के बीच में प्यार वाला एंगल भी डाला जाता है जो की इंसानों की मदद करती है जिससे इंसानी सभ्यता खतम होने से बच सके। फिल्म की लेंथ की बात करें तो यह 1.30 मिनट की है। जो की कहानी के हिसाब से ठीक ठाक है ।

खामियां

फिल्म की कमियों की बात करें तो फिल्म मैं बहुत सारी कमियां है जो कि आपको फिल्म देखते वक्त साफ-साफ नजर आती हैं। फिल्म की सबसे बड़ी कमी फिल्म का वीएफएक्स है जिसकी क्वालिटी बहुत भद्दी है जिसे पहली नज़र में देखने में ही यह पता चल जाता है

कि यह काफी सस्ता है और जिस पर जरा भी पैसे इन्वेस्ट नहीं किए गए हैं। फिल्म में ह्यूमंस और ए.आई के बीच दिखाए गए एक्शन्स सीन भी फिल्म पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाते, जो की देखने में काफी लो कॉस्ट नजर आते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट-

यह फिल्म अमेजॉन मिनी टीवी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है जो की बिल्कुल फ्री है जिसके लिए आपको कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं है अगर आप हैं टर्मिनेटर जैसी फिल्म की शौखिन और फ्री में अगर आप अपना हल्का फुल्का मनोरंजन करना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं, फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं फिल्म में कोई भी एडल्ट सीन नहीं है।

ये कोरियन लव स्टोरी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment