जानिए दोबारा रिलीज़ पर, किस मूवी ने कितनी की कमाई

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 11:30 PM (IST)
naam vs karan arjun re release performance

आज के समय में फिल्मों को दोबारा से थिएटर पर रिलीज़ करने का एक फैशन-सा चल गया है। बॉलीवुड की कई फिल्में, जो अपने समय में ब्लॉकबस्टर रह चुकी हैं, उन्हें एक बार फिर से थिएटर्स पर रिलीज़ किया जा रहा है। जिनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो भले ही ब्लॉकबस्टर ना रही हों, लेकिन अपने समय की हिट फिल्में तो रह ही चुकी हैं। आज का हमारा यह आर्टिकल ऐसी ही, दोबारा रिलीज़ हो चुकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी लेकर आया है, जो आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। आईए जानते हैं बॉलीवुड की रि-रिलीज़ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी सारी जानकारी।

1- तुम्बाड़

तुम्बाड़ फिल्म का नाम भी बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्हें थिएटर्स में दोबारा रिलीज़ किया गया है, और यह वह फिल्म है, जिसने दोबारा रिलीज़ में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है, और लोगों को इंटरटेन किया है।

2018 की यह फिल्म जब पहली बार रिलीज़ की गई थी, तो इसने लगभग 13-14 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था, लेकिन इसने अपनी रि-रिलीज़ पर 30 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है, जो मेकर्स के लिए काफी अच्छा रहा है। पहली बार से पूरा दोगुना कलेक्शन फिल्म ने दूसरी बार रिलीज़ होने पर किया है।

2- रॉकस्टार

2011 की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म, जिसमें मुख्य भूमिका में आपको रणबीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म में आपको ए.आर. रहमान का म्यूजिक और इम्तियाज़ अली का डायरेक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म को 60 करोड़ के बजट के साथ बनाया गया था, जिसने अपनी पहली रिलीज़ में 108 करोड़ की कमाई की थी, और दूसरी बार रिलीज़ किए जाने पर 10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

3- लैला मजनू

2018 की फिल्म लैला मजनू, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, साहिब बाली, सुमित कौल, मीर सरवर जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिली थी। इस फिल्म ने अपनी पहली रिलीज़ के समय 3.25 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन जब इसे दोबारा थिएटर में रिलीज़ किया गया, तो इसने 8.8 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी।

4- रहना है तेरे दिल में

रहना है तेरे दिल में, एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसे 2001 में रिलीज़ किया गया था। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं दीया मिर्ज़ा, आर. माधवन, सैफ अली खान। फिल्म ने अपनी पहली रिलीज़ पर 10.7 करोड़ का कारोबार किया था, और दूसरी बार थिएटर पर रिलीज़ होने पर 3.2 करोड़ का कारोबार किया है।

5- कल हो ना हो

शाहरुख खान और प्रीति ज़िंटा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसमें सैफ अली खान भी नजर आए थे। फिल्म की इनिशियल रिलीज़ 2003 में हुई थी, और ये फिल्म निखिल आडवाणी द्वारा डायरेक्ट की गई थी, जिसकी स्टोरी करण जौहर ने लिखी है। इस फिल्म की रि-रिलीज़ में इसने अपने पहले ही दिन पर 2 करोड़ 23 लाख की कमाई कर ली है।

कैसा रहा “नाम” और “करण अर्जुन” का फर्स्ट डे परफॉरमेंस

आज से लगभग 30 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म करण अर्जुन, जिसने उस समय भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था, और इस बार भी अच्छा कमाल दिखा रही है।

अपने समय की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म करण अर्जुन 22 नवंबर 2024 को दोबारा थिएटर पर रिलीज़ की गई है, और इसी दिन पर 20 साल से रुकी हुई अजय देवगन की फिल्म नाम भी रिलीज़ की गई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कैसा परफॉर्म किया है अपनी रि-रिलीज़ और एक्सक्लूसिव रिलीज़ पर।

30 साल पहले की रि-रिलीज़, एक्सक्लूसिव रिलीज़, “नाम” पर पड़ी भारी

अगर दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन देखा जाए, तो नाम फिल्म, जो सालों से रुकी हुई थी, और एक पुरानी फिल्म है, उसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 20 परसेंट रही है।

एक अच्छा परफॉरमेंस दिया है नाम फिल्म ने, पुरानी फिल्म होने के बावजूद। इस फिल्म के यह आंकड़े आपको चौंकाने वाले हैं। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इस पुरानी फिल्म को देखने भी इतने लोग पहुंचेंगे।

बात करें इसकी कमाई की, तो इसने अपने पहले ही दिन ट्रेड के अकॉर्डिंग 22 लाख का कारोबार कर लिया है। वहीं अगर बात करें फिल्म करण अर्जुन की, तो इसने अपनी रि-रिलीज़ पर पहले ही दिन 30 लाख की कमाई कर ली है। दोबारा रिलीज़ हुई करण अर्जुन, थिएटर पर पहली बार रिलीज़ हुई नाम फिल्म पर भारी पड़ गई है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

DMCSM Review: धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज: एक ऐतिहासिक कहानी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment