Nandhan Movie OTT: क्या छोटे जाति का इंसान प्रधान बन सकता है जानिए क्या है ख़ास नंदन फिल्म में

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 1:15 PM (IST)
Nandhan now OTT release

नंदन तमिल भाषा की एक ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन इरा. सरवनन के द्वारा किया गया है अब इस फिल्म को तमिल भाषा के साथ ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में हमें एम. शशिकुमार और सुरूथी पेरियासामी देखने को मिलेंगे।

फिल्म में एक गांव की कहानी को दिखाया गया है। जहाँ ऊंच नीच भेदभाव देखने को मिलता है।कहानी में कोई नया पन देखने को नहीं मिलता है। इस तरह की कहानी पहले भी कई फिल्मों में देखने को मिल चुकी। अभी भी भारत के कुछ गांव ऐसे हैं जहाँ ग्राम प्रधान बिना किसी वोट के पैसों और ताकत के बल पर चुन लिया जाता है।

ऐसा ही कुछ हमें नंदन फिल्म में देखने को मिलता है।गांव के ऊँची जाति के लोग खुद ही गांव के प्रधान बन जाते हैं। वही कूझपाना जिसका कैरेक्टर एम. शशिकुमार ने प्ले किया है। शशिकुमार एक बुद्धिमान पढ़ा लिखा गांव का एक लड़का है। अब शशिकुमार अच्छे से यह जानते हैं की क्या सही है क्या गलत यही वजह होती है के वो गांव के प्रधान के लिए अपना नाम भी ऐड करवाना चाहते हैं।

अब क्या शशिकुमार को गांव के प्रधान की लिस्ट में शामिल किया जाता है। क्या छोटी जाति का इंसान बड़ी जाति के आदमी से चुनाव लड़ सकता है। यह सब आपको नंदन फिल्म में देखने को मिलने वाला है।

एक बार यह फिल्म अपनी फैमिली के साथ बैठ कर देखी जा सकती है।आईएमडीबी की ओर से 7.3 की रेटिंग मिली है। नंदन को अहा के साथ प्राइम वीडियो पर तमिल भाषा के साथ रिलीज़ कर दिया गया है अगर आप हिंदी दर्शक हैं तो इसे इंग्लिश सबटाइटल के साथ देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sonic The Hedgehog 3 OTT: सोनिक द हेजहॉग 3 हिंदी ओटीटी रिलीज डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment