अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने दिया है आपको धोका तब ये फिल्म देखने का आपके पास है मौका,Netflixs New Film Wild Wild Punjab movie review

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Netflixs New Film Wild Wild Punjab movie review

Netflix’s New Film Wild Wild Punjab:दोस्तों नेटफिलिक्स पर प्रोडूसर लव रंजन की Wild Wild Punjab फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है लव रंजन की बात की जाये तो इन्होने अभी तक जितनी भी फिल्मे हमें दी है सभी पैसा वसूल फिल्मे साबित हुई है फिर चाहे वो प्यार का पंचनामा हो या अभी जल्दी आई रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मै मक्कार।

वाइल्ड वाइल्ड पंजाब फिल्म को डायरेक्ट किया है सिमरप्रीत सिंह ने जिनका डायरेक्शन उम्मीद से काफी आगे निकला है अगर आप परेशान है काफी टाइम से स्ट्रेस में है तब आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए क्युके बहुत टाइम के बाद हमें नेटफिलिक्स ने एक अच्छी कॉमेडी फिल्म दी है ।

अगर एक लाइन में इस फिल्म की बात की जाये तो ये फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म है जो की आपका ज्यादा टाइम न लेते हुए 100 % इंटरटेनमेंट की गारंटी देती है पूरी फिल्म अपना फ्लो बनाये रखने में कामयाब होती है जिस वजह से आप फिल्म देखते समय इसकी स्टोरी से जुड़ जाते है और ये जानने के लिए उत्सुक रहते है के आखिर आगे क्या होने वाला है। फिल्म देखते समय आप कही-कही पर ठहाके मारते दिखाई देंगे और कही पर मुस्कुराते हुए।

2 1
अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने दिया है आपको धोका तब ये फिल्म देखने का आपके पास है मौका,Netflixs New Film Wild Wild Punjab movie review 4

कहानी

फिल्म की कहानी की बात की जाये तो फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। एक दोस्त बहुत डरा सा दिखाया गया है जो की अपने पिता से बहुत डरता है। दूसरा दोस्त बहुत पैसे वाला है जिसके पास खुद के 100 ट्रक होते है पर उसे अपनी कार से बहुत प्यार होता है। तीसरा दोस्त ठरकी है जिसको हर एक लड़की से प्यार हो जाता है।और चौथे दोस्त की गर्ल फ्रेंड ने उसके साथ धोका किया होता है जो की अपने बॉस के साथ शादी करने वाली होती है।

इनका चौथा दोस्त गर्ल फ्रंड से मिले धोके की वजह से आत्म हत्या करने जा रहा होता है तभी बाक़ी के तीन दोस्त मिलकर उसे ऐसा करने से रोकते है और कहते है के तू अपनी गर्ल फ्रंड की शादी के दिन “I’m over you” बोल दे चलकर ,तब ये चारो लोग निकल पड़ते है पठान कोट की ओर और यही से इनकी जर्नी शुरू होती है इस जर्नी में बहुत से हमें ट्विस्ट और टर्म देखने को मिलते है जिनको आप फिल्म देख कर ही पता लगा सकते है।

Netflixs New Film Wild Wild Punjab movie review
अगर आपकी गर्लफ्रेंड ने दिया है आपको धोका तब ये फिल्म देखने का आपके पास है मौका,Netflixs New Film Wild Wild Punjab movie review 5

फिल्म के सभी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है फिल्म की प्रोडक्शन वैलु की बात की जाये तो वो भी ठीक है और इसके सांग जो की फिल्म में नए रंग भर देते है। अगर आप इस वीकेंड खाली है तो ये फिल्म देख सकते है।

फिल्म में कुछ गालिया है और एडल्ट सीन भी है तो आप इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ न देखे तो अच्छा ही है। ये एक फनी फिल्म है पर इसको दिमाग को अलग रख कर देखना होगा आपको फिल्म देखते समय अपना दिमाग बिलकुल भी नहीं लगाना है जो हो रहा है कैसे हो रहा है क्यों हो रहा है बिलकुल भी नहीं सोचना है क्युकी फिल्म लोजोक से कोसो दूर है ।

इस बार भी लव रंजन ने हमें एक फ्रेश कंटेंट दिया है जो अपनी कहानी को हमारे सामने पेश करने में सफल रहे है। फिल्म के सभी करेक्टर अपने-अपने डायलॉग से हँसाने में सफल दिखते है एक छोटा सा रोल फिल्म में हमें पंचायत वाले बिनोद का भी देखने को मिलता है।

रेटिंग


रेटिंग की बात की जाए तो हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते है पांच में से ३ *** स्टार

अगर हम इस फिल्म के यूट्यूब पर रिव्यु को देखते है तो ना जाने क्यों ऐसा लगता है के सभी यूटूबर एक जैसी बोली बोल रहे है और इस फिल्म के निगेटिव रिव्यू दे रहे है फिल्म बिलकुल भी ऐसी नहीं है के जो एक नॉर्मल इंसान को अच्छी न लगे एक कॉमेडी फिल्म में जो कुछ भी होता है वो सब कुछ आप को इस फिल्म में देखने को मिलता है।अब ये हम आपके विवेक पर छोड़ते है के आखिर क्यों इस फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी की जा रही है।

ये भी पढ़े

बड़े बजट का क्राइम पैट्रोल देखना है तो आज ही देख डाले ये शो Crime Aaj Kal Season 3 Amazon Mini Tv

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment