हेनरी कैविल जिन्हें स्पेशली सुपरमैन का कैरेक्टर प्ले करने के लिए जाना जाता है, की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिसकी इनिशियल रिलीज 2018 में हो चुकी है अब यह फिल्म हिंदी डब में रिलीज की गई है। इसमें आपको एक्शन क्राइम थ्रिलर सस्पेंस और एडवेंचर से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी।
डेविड रेमंड के निर्देशन में बनी ये एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर तो है लेकिन क्या ये आपके कीमती समय को डिज़र्व करती है आइये जानते हैं आज के इस आर्टिकल में।
नाइट हंटर स्टोरी –
फिल्म की कहानी एक डिटेक्टिव मार्शल पर फोकस करती है जो एक ऐसे केस को सुलझाने की कोशिश में लगा हुआ है जिसके तार लौट फेर कर एक दूसरे से जुड़े हुए निकलते हैं।
इसके साथ ही फिल्म में आपको एक ऐसे बंदे की कहानी भी देखने को मिलेगी जो एक-एक करके कई लड़कियों को किडनैप करता है लेकिन उन लड़कियों के साथ क्या करता है और क्यों यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसे हिंदी डब में भी रिलीज कर दिया गया है।
नाइट हंटर प्रोडक्शन क्वालिटी –
फिल्म की कहानी का प्रेजेंटेशन थोड़ा सा कन्ज्यूरिंग के साथ-साथ कन्फ्यूजिंग भी है। स्क्रीनप्ले नॉर्मल सा है जिसमें आपको कुछ भी ऐसा इंगेजिंग एलिमेंट नहीं मिलेगा जिसकी वजह से आप कहानी को लास्ट तक देखना चाहें।
अगर आपको थ्रिलर सस्पेंस मिस्ट्री वाली फ़िल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं नॉर्मल एक्सपेक्टेशन के साथ।
अगर आप प्रो ऑडियंस हैं और आपने कई बेहतरीन कहानी वाली फ़िल्में थ्रिलर सस्पेंस जोनर में देख रखी हैं तो यह ज़रूर थोड़ा सा निराश करने वाली फिल्म है। थ्रिलर सीन्स तो काफी दमदार डाले गए हैं इस फिल्म में लेकिन कहानी बिना सिर पैर के ही आगे बढ़ती हुई दिखाई गयी है।
निष्कर्ष:
यह एक नॉर्मल सी कहानी वाली फिल्म है जिसमें सिर्फ थ्रिलर के नाम पर ही आपको दमदार सीन्स देखने को मिलेंगे। सस्पेंस और थ्रिलर आपके सर को घुमा देंगे।
कहानी में क्या और क्यों हो रहा है ये सब सोचते सोचते आपका सिर पूरी तरह से दुख जायेगा लेकिन फिल्म की एंडिंग एक दम शॉकिंग होने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देख सकते हैं आईएमडीबी की तरफ से मिले हैं 31000 वोटों में 6.0 की रेटिंग जिसे फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Chhaava Movie Trailer: 2025 की सबसे दमदार फिल्म का ट्रेलर,जिसे देखकर फिल्म मिस करना है नामुमकिन







