12 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक इंग्लिश लैंग्वेज की सीरीज रिलीज की गई है, जिसमें आपको डार्क कॉमेडी और खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में बनाई गई यह वेब सीरीज आपको हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।
सीरीज की कहानी एक इंटरेस्टिंग टॉपिक पर बनाई गई है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ कुछ इमोशनल एलिमेंट भी डाले गए हैं, जो आपको पहले एपिसोड से लेकर आखिरी तक इंगेज रखने का काम करते हैं।
एपिसोड रिलेटेड इनफॉरमेशन
इस कॉमेडी सीरीज की पूरी कहानी जानने के लिए आपको बहुत ज्यादा एपिसोड नहीं देखने होंगे, केवल 8 एपिसोड देखकर ही इस सीरीज की कहानी आपको पूरी पता लग जाएगी। टोटल 8 एपिसोड इस सीरीज के हैं, जिसका रनिंग टाइम लगभग 8 घंटे का है। सभी एपिसोड को एक साथ 12 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है।
क्या है शो की कहानी?
बात करें अगर इस शो की कहानी की, तो इसमें आपको तीन फैमिली देखने को मिलेंगी, जो एक बहुत ही पुराने लेकिन आलीशान और कीमती विला, इसके असली मालिक लिडिया मोर्गन और पॉल मोर्गन हैं, के हकदार होने का दावा कर रही हैं।
एक्चुअल में वह तीनों फैमिली उस प्रॉपर्टी को खरीदना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का विश्वास पूरी तरह से हो चुका है कि 1920 के दशक में बनी यह हवेली जिस कपल के भी नाम हो जाएगी, उसके जीवन के सभी दुख, दर्द और परेशानियां पूरी तरह से दूर हो जाएंगे। पूरी सीरीज की कहानी बस इसी पर बेस्ड है, जो बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीके में आगे बढ़ती है। सभी कपल्स अपनी-अपनी पुरजोर कोशिश करते हैं उस विला को हासिल करने के लिए।
कौन है वह जिसकी कोशिश पूरी तरह से कामयाब होगी और सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी उस विला का मालिक बनने के बाद, यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा, जिसे नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है और आपको इसके सभी एपिसोड एक साथ ही देखने को मिल जाएंगे, इसके लिए आपको आगे का इंतजार नहीं करना होगा।
इस शो की डायरेक्टर हैं डेड टू मी की डायरेक्टर लिज़ फेल्डमैन और कहानी के मुख्य कलाकार हैं लिसा कुड्रो (लिडिया मोर्गन), रे रोमानो (पॉल मोर्गन), लिंडा कार्डेलिनी, मैट रोजर्स, पॉपी लियू, डेनिस लियरी, एबी जैकबसन, ट्यूना पेरिस आदि।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
सीरीज की प्रोडक्शन क्वालिटी आपको बहुत ही बेहतरीन मिलने वाली है, फिर चाहे वह स्क्रीनप्ले हो या फिर एक्टर्स की एक्टिंग, सब कुछ एकदम सूटेबल है, जो कहानी और सीन को बहुत ही अच्छे से रिप्रेजेंट करते हैं।
निष्कर्ष
अगर आपको कॉमेडी स्टोरी देखना पसंद है, जिसमें डीपली इमोशनल एंगल भी देखने को मिले, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है, जिसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ मानव जीवन की बहुत ही इंपॉर्टेंट नीड, घर से जुड़ी इंटरेस्टिंग कहानी देखने को मिलेगी। एकदम नए एक्सपीरियंस के लिए सिर्फ इंटरटेनमेंट के परपस से आप इस शो को इंजॉय कर सकते हैं, जिसे मेरी तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Sir Movie Review: तमिल इंडस्ट्री की फिल्म ‘सर’ की समीक्षा 2024







