10 से 16 फरवरी ओटीटी पर देखे एक से बढ़ कर एक फिल्मे वो भी हिंदी मे।

Written by: Anam
Publish On: September 26, 2025 3:34 PM (IST)
OTT release from 10th to 16th February

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक वेबसीरीज और मूवी आती है। अगर आप भी घर बैठकर ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का स्रोत ढूंढ रहे हैं, तो इस हफ्ते 10 से 16 फरवरी को देखें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज। चलिए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन

यह एक डॉक्यूमेंट्री मूवी है, जिसमें 1993 के मोगादिशु युद्ध की घटनाओं को याद किया गया है। इसमें मुख्य भूमिका में मैथ्यू थॉमस रॉबिंसन, रैगी मैकखिल, रॉबी टेलर जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 फरवरी को हिंदी भाषा में उपलब्ध कर दी गई है।

इनानमाँ

इनानमाँ एक हॉरर मूवी है, जिसमें 1989 के समय खूबसूरत रहस्यमयी शहर डलहौजी को दिखाया गया है, जहां बहुत कुछ भूतिया और रहस्यमयी घटनाएं होती हैं। इस फिल्म को चौपाल टीवी पर पंजाबी भाषा में 10 फरवरी को रिलीज किया गया।

दा विचर: सायरन्स ऑफ द डीप

अगर आप एनिमेटेड फंतासी फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी। इस फिल्म की कहानी दा विचर ब्रह्मांड पर आधारित है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराई जाएगी।

बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी

इस फिल्म में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी नजर आएंगे। यह एक लव स्टोरी है, जो दो कपल्स पर आधारित है, जिनकी विदेश में मुलाकात होती है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर 11 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

काधालिका निरमीलाई

यह तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रवि मोहन और नित्या मेनन हैं। फिल्म में स्पर्म की अदला-बदली से हुई कन्फ्यूजन को दिखाया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 11 फरवरी को रिलीज होगी।

ए साइलेंट एस्केप

यह एक पंजाबी मूवी है, जिसमें गगन दीप, रूडी देवगन, किरनप्रीत कौर और कुलवंत कौर जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को चौपाल टीवी पर पंजाबी भाषा में 11 फरवरी को स्ट्रीम किया जा रहा है।

डेथ बिफोर वेडिंग

इस फिल्म में माजा की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने मंगेतर को अपने ट्रेडिशनल परिवार से मिलाती है, और उसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशंस का मिश्रण है, जो 12 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

हनीमून क्रैशर

हनीमून क्रैशर एक फ्रेंच मूवी है। यह फिल्म भी 12 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है, जिसमें एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो एक लड़की से शादी करता है और उसके बाद उस लड़की की बजाय अपनी मां के साथ हनीमून पर चला जाता है। यह फिल्म भी 12 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है।

माय फॉल्ट लंदन

माय फॉल्ट लंदन एक ब्रिटिश रोमांटिक ड्रामा मूवी है, जिसमें नोआ अपनी मां के साथ अमेरिका से लंदन अपने सौतेले पिता के घर रहने आती है और यहां वह अपने सौतेले भाई से मिलती है, पर उसे अपने सौतेले भाई के प्रति आकर्षण होने लगता है, जिसे वह इग्नोर करने की कोशिश करती है। इस फिल्म को 13 फरवरी को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

ला डॉल्से विला

इसमें एरिक और उसकी बेटी की कहानी है, जो एक पुराना हॉन्टेड टस्कन विला खरीदने इटली जाती है, पर एरिक अपनी बेटी को यह करने से रोकना चाहता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी को रिलीज होगी।

हेलो लव अगेन

हेलो लव अगेन एक फिलीपीन रोमांटिक मूवी है, जो आपके वैलेंटाइन वीक को इंटरेस्टिंग बना सकती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 13 फरवरी को रिलीज होगी।

कुदरत

कुदरत एक पंजाबी फिल्म है, जिसे चौपाल टीवी पर 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। अगर आप इसे हिंदी भाषा में देखना चाहते हैं, तो अभी नहीं देख सकते। यह केवल पंजाबी भाषा में ही उपलब्ध है।

ग्राफ्टेड

ग्राफ्टेड एक हॉरर मूवी है, जिसे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बुक माय शो पर वैलेंटाइन्स डे के दिन, यानी 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य किरदारों में जोईना सन हैं और इसका निर्देशन साशा रेनबो ने किया है।

प्यार टेस्टिंग

यह फिल्म आप वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। इसमें पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को अलग-अलग ढंग से दर्शाया गया है। इसे जी5 पर 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

धूम धाम

इस फिल्म में ब्यूटीफुल एक्ट्रेस यामी गौतम प्रतीक गांधी के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दो शादीशुदा जोड़ों को दिखाया गया है, जहां शादी के बाद पति के सामने पत्नी के ऐसे राज सामने आएंगे, जिसे देखकर आपको मजा आएगा। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस सभी कुछ मिलने वाला है। इसको 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

मार्को

साउथ मूवी मार्को काफी चर्चाओं में है। बहुत समय से दर्शक इसका ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हुआ है। यह फिल्म सोनी लिव पर 14 फरवरी को साउथ इंडियन भाषा में रिलीज की जाएगी, जिसमें धुआंधार एक्शन और मारधाड़ देखने को मिलेगी।

सुल्तान

सुल्तान एक साउथ इंडियन मूवी है। फिल्म में एक सीबीसीआईडी विभाग के अधिकारी अशोक को दिखाया गया है, जिसे एक बहुत बड़े आतंकवादी सुल्तान को पकड़ना है। इस फिल्म को 16 फरवरी को गोल्डमाइंस टीवी चैनल पर हिंदी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Inanma Web Series Review: भूतों का साम्राज्य,जंगल में फंसी लड़की की आत्मा का जानें राज़।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment