ऑवर इंटरप्रेटर नाम की एक चाइनीज़ ड्रामा सीरीज़ 36 एपिसोड की इस सीरीज़ में बिज़नेस और रोमांस ड्रामा देखने को मिलता है। यह चाइनीज़ ड्रामा हमें यूट्यूब के C-Drama Mania चैनल पर फ्री में देखने को मिल रहा है ,अभी इसके सभी एपिसोड ही रिलीज़ किये गये हैं पर सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हिंदी डबिंग के साथ पेश किया जा रहा है।
कहानी
हिंदी डबिंग की एडिटिंग तो अच्छी नहीं है पर फिर भी समझ आती है। अगर डबिंग पर थोड़ा और काम किया जाता तो यह और भी आकर्षित करती।पहले एपिसोड को देख कर ऐसा लग रहा है कि कहानी पूरी तरह से बिज़नेस और रोमांस पर बेस्ड है। सीरीज़ की भव्यता से पता लगता है कि शो की प्रोडक्शन वैल्यू काफ़ी अधिक होगी।
शो का हीरो जो कि एक चाइनीज़ टेक्नॉलॉजी कंपनी का सीईओ है और इसे अपना एक ए.आई डिवाइस मार्केट में लाना है। हीरो को ज़रूरत है ट्रांसलेटर की जिस वजह से वो ‘लिन शी’ को हायर करता है। लिन शी ने अपने अनुभव और काम से इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली है।
कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि ‘लिन शी’ और इस कंपनी का सीईओ दोनों एक्स लवर्स हैं और दोनों का ब्रेकअप 8 साल पहले हो चुका है अब आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह शो देखना होगा।
क्यों देखें ऑवर इंटरप्रेटर
अगर आपको चाइनीज़ ड्रामा के साथ ऑफिस रोमांस देखना पसंद है जिसमें आपको समय-समय पर नोक झोक भी देखने को मिले तब आप इस शो को देख सकते हैं इसका पहला एपिसोड तो काफ़ी एंगेजिंग रहा है जो दर्शकों के द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। पहले एपिसोड को देख कर तो यही लगता है कि आने वाले सभी एपिसोड हमें पूरी तरह से इंटरटेन करें। सीरीज़ के सभी एपिसोड को एक-एक करके हर दिन पर रिलीज़ किया गया है।
माय ड्रामा लिस्ट की ओर से 7.4 की रेटिंग मिली तो वहीं आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Toaster Trailer: राजकुमार राव का कंजूसी भरा अंदाज जो आपको दीवाना बना दे।







