सिंगर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, करोड़ों की संपत्ति के है मालिक।

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 9:23 PM (IST)
Pawandeep rajan net worth

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन का आज 5 मई 2025 को एक कार एक्सीडेंट हो गया है और उनके काफी गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। पवनदीप एक गायक, संगीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। जिनकी सुरीली आवाज के भारी संख्या में फैंस है।पवनदीप ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर एक अच्छी जिंदगी प्राप्त की है।उनकी संपत्ति करोड़ों में है।चलिए जानते है वह कितने आमिर है।

क्या है कमाई का जरिया:

पवनदीप के करियर की शुरुआत साल 2015 के रियलिटी शो द वॉयस ऑफ इंडिया से शुरू हुई और वह इस शो के विजेता बने इसके बाद वह टीवी के लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता बने थे जिससे उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली,

और सोशल मीडिया पर भी उनके मिलियन में फॉलोअर्स है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवनदीप महीने में 10-20लाख रुपए कमाते हैं यह कमाई उनके म्यूजिक प्रोजेक्ट्स अन्य स्रोतों से आती है।उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट उनकी आय का प्रमुख स्त्रोत है इसके अलावा वह अपने बैंड rait के साथ परफार्मेंस करते है।

करोड़ों में संपत्ति:

पवनदीप राजन ने वॉयस ऑफ इंडिया के विजेता बनकर 50 लाख रुपये एक कार और एक म्यूज़िक कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया इसके बाद इंडियन आईडल 12 का विजेता बनने पर उन्हें 25 लाख रुपये एक स्विफ्ट मारुति कार और एक म्यूजिक कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

बात करें उनकी कुल संपत्ति की तो सूत्रों के अनुसार पवनदीप राजन की कुल संपत्ति लगभग 8 करोड़ से 12 करोड़ बताई जाती है।उनकी यह नेटवर्थ उनके मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है, जिसके वह असल में हकदार हैं। पवनदीप के पास महिंद्रा एक्सयूवी 500, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और टाटा अल्ट्रास जैसी कार भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है।

एक्सीडेंट में आई गंभीर चोट:

Pawandeep rajan ACCIDENT
सिंगर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, करोड़ों की संपत्ति के है मालिक। 3

पवनदीप का 5 मई 2025 को अहमदाबाद में एक कार एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उनकी कार को तो नुकसान पहुंचा ही है साथ ही उन्हें गंभीर चोटे आई है।इस समय उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और फैंस उनके ठीक होने की प्राथना कर रहे है।उनके इस हादसे का प्रभाव उनकी नेट वर्थ पर पड़ सकता है।हालांकि उनकी प्रतिभा,लगन और लोकप्रियता उनके नुकसान की वापसी कराने में मदद करेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

arvind akela kallu ki wife kaun hai:जानिए किस गांव से ताल्लुक रखती है अरविन्द अकेला कल्लू की पत्नी

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts