पोटेल अब अमेज़न प्राइम पर हिंदी में

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 1:21 PM (IST)
Potel now on Amazon Prime in Hindi

पोटेल यह तेलुगु ड्रामा थ्रिलर फिल्म जो कि 25 अक्टूबर 2024 को तेलुगु वर्जन में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी बहुत इंतजार के बाद अब इसे फाइनली अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब के साथ रिलीज कर दिया गया है

लगभग 2500 वोटिंग के साथ आईएमडीबी पर इसे 8.0 की रेटिंग मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कंटेंट किस लेवल पर होगा कहानी को 1980 के टाइम के अनुसार दिखाया गया है। वैसे तो कहानी पुरानी है इस तरह की बहुत सी फिल्में पहले भी हमें देखने को मिल चुकी हैं। कहानी में देखने को मिलता है कि एक गांव में पटेल नाम का एक आदमी है पटेल की भूमिका में हमें अजय दिखाई दे रहे हैं जो कि इस पूरे गांव को अपने वश में रखता है।

पटेल इतना अंधविश्वासी है के वह भगवान को खुश करने के लिए पशु के साथ-साथ इंसानों की भी बली देता है पटेल को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं की गांव का कोई भी सदस्य पढ़ाई करें शिक्षित और समझदार बने इसी गांव में हमें गंगाधर नाम का एक आदमी भी दिखाई पड़ता है गंगाधर का रोल युवा चंद्रा ने निभाया है गंगाधर की एक लड़की होती है और गंगाधर यह चाहता है कि उसकी लड़की पढ़ लिखकर आगे बढ़े।

कहानी एक नया मोड़ लेते हुए आगे बढ़ती है जब पटेल बकरी को बलि देने के लिए लाता है और वह बकरी चोरी हो जाती है अब पटेल को ऐसा लगता है की गंगाधर ने उसकी बकरी को चुराया है और वह गंगाधर को चेतावनी देता है कि अगर मेरी बकरी मुझे कल तक नहीं मिली तो मैं तुम्हारी बेटी की बलि दे दूंगा

अब क्या गंगाधर अपनी बेटी को बचा भी पाता है या नहीं या पटेल इसकी बेटी की बलि दे देता है यह जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखनी होगी कहानी पुरानी होते हुए भी पूरी तरह से आपको इंगेज करके रखेगी जो कहीं से भी बोर नहीं करती आप अगर इमोशनल ड्रामा जैसी फिल्में देखना पसंद करते हैं तभी इसे देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

अक्षय कुमार स्काई फोर्स पहले दिन एडवांस बुकिंग कमाई

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment