PT Sir Movie Review: स्कूल बना मौत का मंदिर’स्कूल की मैजिक वॉल से कॉलेज गर्ल की सुसाइड तक की कहानी

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 1:33 PM (IST)
PT Sir Movie Review In Hindi

एक तमिल फिल्म, जिसे 24 मई 2024 को रिलीज किया गया था, और अब ये फिल्म आपको हिंदी डब में प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म की हिंदी डबिंग अच्छी है, और कहानी भी शानदार है।

फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस भी एक्सपीरियंस करने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर हैं कार्तिक वेणुगोपाल, और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको अपने कीमती समय में से 2 घंटे 10 मिनट का समय निकालना होगा। आइए जानते हैं, ये फिल्म कैसी है, क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत में आपको एक स्कूल की छत दिखाई जाएगी, जिसकी दीवार पर बच्चे अपनी इमेजिनेशन और अपनी विशेज को लिखते हैं, और बच्चों का ऐसा विश्वास होता है कि जो भी उस दीवार पर लिखा जाता है, वो सच हो जाता है। उस दीवार को मैजिक वॉल का नाम दिया जाता है।

फिल्म का अगला सीन स्कूल में प्रेयर के साथ शुरू होता है, जहां बच्चे स्कूल में होने वाले स्पोर्ट्स डे के लिए खुश होकर डिस्कशन करते हैं। तभी एक सख्त स्कूल टीचर उनकी बात सुन लेता है, और स्कूल प्रिंसिपल से स्पोर्ट्स डे को कैंसिल करवाने के लिए कहता है, ताकि स्टडी पर ज्यादा फोकस किया जा सके, और स्कूल का रिजल्ट परसेंटेज बढ़ सके।

अब बच्चे इस मैजिक वॉल का सहारा लेते हैं, और स्पोर्ट्स डे को करवाने के लिए फिल्म के मेन करैक्टर पीटी सर (कनकवेल) को इन्वॉल्व करते हैं, जो प्रिंसिपल को बहुत ही आसानी से कन्विंस कर लेते हैं।

इस स्कूल की कहानी के साथ आपको पीटी सर के पड़ोस की एक लड़की की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो कहानी का मुख्य हिस्सा है। पीटी सर नंदिनी नाम की उस लड़की को अपनी बहन मानते हैं, और एक दिन उसी लड़की के साथ कुछ लोग छेड़छाड़ करते हैं, जिसकी वजह से समाज में उसकी इज्जत खत्म हो जाती है, और सभी लोग उसे नीची नजरों से देखते हैं, जिसकी वजह से नंदिनी आत्महत्या कर लेती है।

कहानी में ट्विस्ट आपको तब दिखेगा, जब इस सुसाइड केस की जांच-पड़ताल में इंस्टीट्यूट के चेयरपर्सन का दखल शुरू होता है, और पीटी सर चेयरपर्सन गुरु पुरुषोत्तम के खिलाफ मुकदमा भी करते हैं।

आगे क्या होगा, क्या पीटी सर नंदिनी और उसके परिवार को इंसाफ दिला पाएंगे, या गुरु पुरुषोत्तम की जीत होगी, इसके अलावा वंती मैम के साथ पीटी सर का रिश्ता क्या मोड़ लेगा, ये सब जानने के लिए आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर हिंदी डब में देख सकते हैं।

निष्कर्ष

एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म, जो आपको हंसाते-हंसाते खूब सारे इमोशंस से भर देगी। फिल्म की कहानी बच्चों से शुरू होकर काफी इमोशनल हो जाती है। अगर आपको कॉमेडी और इमोशंस के तालमेल वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं। फिल्म को IMDB पर 6.8 की रेटिंग मिली है, और मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3 रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Martin box office report: मार्टिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment