पब्लिक डिसऑर्डर रिव्यू हिंदी में

Written by: Amir khan
Publish On: September 22, 2025 1:42 PM (IST)
Public Disorder Review Hindi

नेटफ्लिक्स पर “पब्लिक डिसऑर्डर” नाम की इटालियन वेब सीरीज़ को रिलीज़ कर दिया गया है जो कि आपको हिंदी में देखने को मिल जाएगी यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज़ है। जिसके सभी एपिसोड 40 से 50 मिनट के बीच के देखने को मिलेंगे आइए जानते हैं कैसी है यह सीरीज़।

कहानी

एक प्रदर्शन में हुए हादसे के कारण इस दंगे को जो नियंत्रित कर रहे हैं उन सदस्यों की टीम में आपस में तनाव पैदा हो जाता है। यह सभी दंगा नियंत्रण सदस्य अपने काम और जिंदगी को किस तरह से संतुलन में करने में लगे हैं यही इस सीरीज़ का आधार है

मेकर्स के द्वारा सीरीज़ में यह दिखाया गया कि इस तरह की पुलिस वाली जॉब में किन-किन तरह की परेशानियां और कठिनाइयाँ उठानी पड़ती हैं जिसे आम जनता नहीं समझती। पूरी सीरीज़ में हमें पुलिस वालों की जिंदगी में चल रहे उतार चढ़ाव को डिटेल में समझाया गया है। अगर आपके पास इस हफ्ते देखने लायक कुछ भी नहीं है तब टाइम पास करने के लिए आप इस सीरीज़ को एक बार देख सकते हैं।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

सीरीज़ हाई बजट होने के बावजूद अपने वीएफएक्स कलर ग्रेडिंग और सिनेमैटोग्राफी में कहीं पीछे दिखाई पड़ती है यह पूरी डार्क थीम पर फिल्माई गई है अगर आपको कलरफुल सीरीज़ या फिल्में देखना पसंद हैं तब आप इस शो से दूर ही रहें क्योंकि यहां आपको कलर के मामले में सिर्फ निराशा ही हासिल होने वाली है।इसका कैमरा वर्क काफी अच्छा है।

जो भी दंगे के सीन और पुलिस सेटअप को फिल्माया गया है वह एक फ्रेश हो रियल फील देने वाला है। कहानी में हमें बहुत कुछ नया देखने को मिलता है जिसे देखकर काफी मजा आता है। हर एक एपिसोड को इस तरह से खत्म किया जाता है कि आपके अंदर आगे के शो को देखने की उत्सुकता जागे।

अगर आपको सीरीज़ के अंदर ड्रामा देखना पसंद नहीं है तो यहां पर आपको थोड़ी बोरियत हो सकती है सीरीज़ को टोटल 6 एपिसोड में डिवाइड करके रिलीज़ किया गया है।

पब्लिक डिसऑर्डर के किसी भी किरदार से आप इमोशनली रूप से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं जो कि सबसे बड़ी डिसअप्वाइंटिंग चीज है हर पुलिस ऑफिसर की जिंदगी में कुछ न कुछ प्रॉब्लम चल रही है पर आप उन प्रॉब्लम से बिल्कुल भी जुड़ाव महसूस नहीं करते।

निष्कर्ष

अगर आपको लंबे क्राइम ड्रामा शो देखना पसंद है तब आप अपना टाइम इसे दे सकते हैं कैरेक्टर के प्रेजेंटेशन फैमिली और फ्रेंडशिप को जिस तरह से प्रेजेंट किया गया है वह देखने में काफी शानदार है इसे फिल्मीड्रिप की तरफ से दिए जाते हैं पांच में से ढाई स्टार

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कधलिका नेरामिल्लै मूवी रिव्यू हिंदी में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment