पुष्पा 2 के मेकर अब फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन लाने जा रहे हैं। सबसे पहले तो जानते हैं ये एक्सटेंडेड वर्जन होता क्या है। एक फिल्म के बनने के बाद बहुत सारे ऐसे सीन होते हैं, जिन्हें एडिटिंग के समय फिल्म से हटा दिया जाता है। अगर इन सीन को फिल्म में रखा जाता, तब फिल्म बहुत लंबी हो जाती है। वह कटे हुए सीन, जो फिल्म में दिखाए नहीं जाते, इन अतिरिक्त सीन के साथ फिल्म को सिनेमाघर या ओटीटी पर दोबारा से लाया जाता है।
पुष्पा 2 की इतनी बड़ी सफलता के बाद मेकर ने इसका एक्सटेंडेड वर्जन लाने की घोषणा कर दी है। अब इस क्रिसमस आपको उपहार स्वरूप पुष्पा 2 का एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिल जाएगा।
पहले ही फिल्म की लंबाई 3:20 मिनट के आसपास की है। अब अगर एक्सटेंडेड वर्जन इसमें जोड़ा जाएगा, तो यह फिल्म और बड़ी हो जाएगी। पर पुष्पा 2 ने इसका भी जुगाड़ ढूंढ लिया है। पुष्पा 2 के मेकर इसके क्लाइमेक्स के जो सीन काटे गए थे, उन्हें उन 20 मिनट के सीन को क्लाइमेक्स में जोड़कर लाने जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक्सटेंडेड वर्जन आपको सिनेमाघर में देखने को मिलेगा।
क्या पुष्पा 2 के खिलाफ हो रही है साजिश
पुष्पा 2 का एक्सटेंडेड वर्जन इस वजह से लाया जा रहा है, क्योंकि इस 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन पर वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज होने जा रही है, और इस फिल्म को बहुत सारे शो काउंट दिए जा रहे हैं। जिस वजह से पुष्पा 2 सिनेमाघर से बाहर होने वाली थी, तभी डिस्ट्रीब्यूटर ने तुरुप का इक्का फेंकते हुए एक्सटेंडेड वर्जन लाने की घोषणा कर दी। अब देखना यह है कि इस घोषणा के बाद यह कितने कामयाब रहते हैं दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघर में खींचने में।
पुष्पा 2 के स्टैंडर्ड वर्जन में पुष्पा 3 का छिपा है लिंक
पुष्पा 2 के एक्सटेंडेड वर्जन में हमें पुष्पा 3 में क्या होने वाला है, यह दिखाया जाएगा। इसे पुष्पा के मेकर के द्वारा एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है। अब जिन लोगों ने पुष्पा 2 को देख रखा है, वह दोबारा से सिनेमाघर में इसके एक्सटेंडेड वर्जन को देखने जाएंगे और यह जानने भी जाएंगे कि पुष्पा 3 में अब आगे क्या देखने को मिलेगा।
क्या यह एक्सटेंडेड वर्जन देगा 1000 करोड़ का कलेक्शन
डिस्ट्रीब्यूटर का यह मानना है कि अगर हम एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करते हैं, तो हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन करके दिखा सकती है। अगर मेकर जैसा चाह रहे हैं वैसा ही हुआ, तो डेफिनेटली पुष्पा 2 हिंदी बेल्ट में 1000 करोड़ का कलेक्शन करके दिखाएगी, और यह अपने आप में एक इतिहास बनेगा कि एक साउथ एक्टर ने हिंदी बेल्ट में 1000 करोड़ का कलेक्शन किया, अगर इसका एक्सटेंडेड वर्जन जोड़ा जाता है।
तो यह फिल्म 3:40 मिनट की होने वाली है। अनिल थडानी ने पुष्पा 2 के हिंदी राइट्स को 250 करोड़ रुपये में खरीदा है। अभी तक पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट से 700 करोड़ तक कलेक्शन कर लिया है। अनिल इसके हिंदी बेल्ट में शो बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
READ MORE







