5 दिसंबर 2024 के दिन दुनिया भर में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 द रूल जो अल्लू अर्जुन की अब तक की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक की लिस्ट में शामिल हुई, इसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है जिन्होंने इससे पहले इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म को भी बनाया था।
और सुकुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म उनके लिए भी काफी यादगार रहेगी। क्योंकि जिस तरह से पुष्पा 2 ने कमाई के सारे आंकड़े ध्वस्त कर दिए हैं वह एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है।
पुष्पा 2 ने अब तक दुनिया भर में 1740 करोड रुपए की कमाई कर ली है,साथ ही आज 30 जनवरी के दिन इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में भी रिलीज कर दिया गया है। हालांकि भले ही पुष्पा 2 रिलीज के 56वें दिन भी सिनेमाघरों में डटकर खड़ी हुई है, पर फिर भी यह इन दिग्गज फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। आईए जानते हैं कौन सी हैं वह फिल्में।
दंगल (2016)
23 दिसंबर 2016 के दिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सितारे आमिर खान की फिल्म दंगल को सिनेमाघर में उतारा गया था। जिसकी कहानी एक ऐसे पिता की थी जो अपनी दोनों बेटियों को ऐसे मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है, जिस पर सारा देश गर्व महसूस कर सके।
दंगल की कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहा गया। जिसे देखते हुए इस फिल्म को चीन में भी चाइनीज भाषा के साथ रिलीज किया गया था। फिल्म दंगल की टोटल कमाई की बात करें तो इसने दुनिया भर में 2,070 करोड रुपए की कमाई की थी,जिसका बजट मात्र 70 करोड रुपए था।
बाहुबली द कनक्लूजन (2017)
अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म 17 अक्टूबर सन 2017 में आई प्रभास की फिल्म बाहुबली द कंक्लूजन थी, जिसे 250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया था और यह बाहुबली फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग था। इसने अपने रिलीज के बाद देश के साथ-साथ विदेश में भी तहलका मचा दिया था।
जिसकी हाईप इतनी ज्यादा बनी थी की हर कोई इस फिल्म को सबसे पहले देखना चाहता था। जिसका कारण इसके पहले भाग में छोड़ा गया एक अधूरा सवाल शामिल था जोकी “बाहुबली ने कटप्पा को क्यों मारा” था।
फिल्म बाहुबली के डायरेक्शन की बात करें तो इसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था, जो अपने बड़े बजट की भव्य और बेहतरीन फिल्मों को बनाने के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं। बात करें इसकी टोटल कमाई की तो इसने अपने लाइफटाइम में 18,00 करोड़ से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
50 साल की हुई खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा, फिल्मी दुनिया से दूर कहाँ है अब ये अभिनेत्री।







