रेखा ने राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर दी भावुक श्रद्धांजलि: आँखों ही आँखों में कही अनकही बातें

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 2:39 PM (IST)
raaj kapoor 100th birthday rekha tribute

फिल्म इंडस्ट्री की गोल्डन गर्ल, रेखा, राज कपूर की सेंटेनरी जुबली पर एक अलग अंदाज़ में नज़र आईं, जिससे उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन कलाकार रेखा की।

मौका था 15 दिसंबर 1924 में जन्मे राज कपूर के 100वें जन्मदिन के जश्न का, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कपूर फैमिली ने एक फिल्म फेस्टिवल रखा था, जिसमें फिल्मी दुनिया के सभी छोटे-बड़े सितारों सहित कई दिग्गज और बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल थीं। इन्हीं लोगों में रूप की रानी रेखा का अंदाज़ इतना अनोखा और खास था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

रेखा का सादगी भरा अंदाज़ कर गया सबको घायल

अपनी चमक-धमक और ब्राइट कलर सिलेक्शन के लिए जानी जाने वाली रेखा, जिस तरह सादगी भरे कातिलाना अंदाज़ में राज कपूर साहब के फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं, उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। न सिर्फ उनका गॉर्जियस लुक, बल्कि उनके राज कपूर साहब को प्यार भरी, बहुत कुछ बयां करने वाली निगाहों से देखना एक खूबसूरत लम्हा था।

आँखों ही आँखों में दी गई श्रद्धांजलि बनी रेखा के लिए खास

राज कपूर साहब की सेंटेनरी जुबली पर जैसे ही रेखा की एंट्री हुई, उन्होंने प्यार भरे अंदाज़ में नम आँखों से राज कपूर की तस्वीर का स्पर्श किया और फिर प्रणाम भी किया। उनकी श्रद्धा में प्यार को आसानी से देखा जा सकता था।

ये सिर्फ चूमना या फिर श्रद्धा नहीं थी, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा, रेखा ने आँखों ही आँखों में राज कपूर से कई अनकही बातें कीं। इस समारोह में अनगिनत लोग आए और सबने अपनी तरह से राज कपूर साहब को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन रेखा के अंदाज़ ने सबको अपना कायल बना दिया।

इस जश्न में अमिताभ नहीं, तो नाती पर लुटाया प्यार

यह कहना गलत नहीं होगा कि रेखा के दिल में अमिताभ के लिए आज भी वही प्यार है, जो सालों पहले हुआ करता था। इस समारोह में अमिताभ बच्चन तो किसी वजह से शामिल नहीं थे, लेकिन उनके नाती अगस्त्य नंदा को देखते ही रेखा ने उन्हें गले लगा लिया और खूब प्यार लुटाया।

इस फिल्म फेस्टिवल में रेखा का राज कपूर और बच्चन परिवार, खासकर अगस्त्य नंदा के लिए प्यार दिखाने वाली दोनों वीडियो, JioHotstar और अन्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Doctors Series Review: डॉक्टर्स जियो सिनेमा वेब सीरीज ब्रेकडाउन

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment