फिल्म इंडस्ट्री के वह कलाकार जिन्हें बॉलीवुड में “पहले सुपरस्टार” का खिताब मिला हुआ है, बेहतरीन एक्टर राजेश खन्ना जिन्होंने अपनी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। इनके टैलेंट के साथ-साथ इनके करैक्टर और बिहेवियर से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।
राजेश खन्ना नहीं, लेकिन उनकी यादें आज भी हैं जिंदा
भले ही हम सबके बीच एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार आज मौजूद नहीं है, लेकिन उनके जीवन से जुड़े न जाने कितने किस्से हर रोज इंटरनेट पर वायरल होते हैं।
एक बहुत ही स्टाइलिश और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी रखने वाले हीरो राजेश खन्ना, इनका जन्म 29 दिसंबर 1942 को हुआ था। एक खूबसूरत सफर पूरा करते हुए 18 जुलाई 2012 को इनका निधन हो गया था। लेकिन आज भी इनके बेहतरीन अभिनय और कुछ खट्टी-मीठी यादों की वजह से लोग उनके दीवाने हैं।
राजेश खन्ना और दो बेटियों का रिश्ता आपको कर देगा हैरान
यह तो आप सब जानते होंगे कि राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी का नाम है ट्विंकल खन्ना और छोटी बेटी का नाम है रिंके खन्ना। जहां बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना पिता राजेश खन्ना के दिल का चैन थीं, वहीं दूसरी बेटी रिंके खन्ना ने पिता के दिल का चैन छीन लिया था।
शायद हमें और आपको लगता होगा कि लिंग भेदभाव सिर्फ हम सामान्य लोगों के बीच की बात है, लेकिन यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार भी लिंग भेदभाव को प्रोत्साहन देने वालों में शामिल थे।
5 महीने तक नहीं देखा था बेटी का चेहरा
बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के बाद, जब राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया दोबारा प्रेग्नेंट हुईं, तो सबको बेटे की उम्मीद थी, जिसमें से राजेश खन्ना सबसे ज्यादा इस बात की चाहत रखते थे कि इस बार वो एक बेटे के पिता बनें। लेकिन जब दूसरी बेटी रिंके खन्ना के जन्म की खबर आई, तो पूरे घर में मातम सा छा गया था। राजेश खन्ना को तो इस कदर धक्का लगा था कि पूरे 5 महीने तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं देखा था।
देर से, लेकिन दुरुस्त जागा प्यार
भले ही राजेश खन्ना दूसरी बेटी के जन्म से निराश हो गए थे और 5 महीने तक बेटी का चेहरा नहीं देखा था, लेकिन आखिरकार रिंके ने अपनी मासूमियत से पिता के दिल में अपने लिए प्यार जगा ही लिया था, और यह प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया था कि अंत में राजेश खन्ना ने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी अपनी दोनों बेटियों के बीच बराबर बांट दी थी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
2025 की इन बिग बजट फिल्मों में हीरो बनेगे विलन,जानें कौन बनेगा सबसे बड़ा नायक से खलनायक







