Rajkumar Rao Upcoming Movies: राजकुमार राव की आगामी फिल्में

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 8:50 PM (IST)
Rajkumar Rao Upcoming Movies

राजकुमार राव की आगामी फिल्में साल 2024 राजकुमार राव के लिए एक कामयाब साल रहा है, जिसमें इनकी कई फिल्में आयी हैं और लोगों ने उन फिल्मों को पसंद भी किया है, जिसमें श्रीकांत, स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा एक और फिल्म है, जो इस दिसंबर रिलीज कर दी जाएगी। आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

मिस्टर एंड मिसेज माही

राजकुमार राव की 2024 की फिल्मों में एक नाम मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म का भी शामिल है। इस फिल्म, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे IMDB पर 5.9 की रेटिंग मिली है। फिल्म का बजट है 40 करोड़ और फिल्म का टोटल कलेक्शन है 51.4 करोड़।

स्त्री 2

साल 2024 में रिलीज होने वाली राजकुमार राव की फिल्मों में एक नाम स्त्री 2 का भी शामिल है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म को IMDB पर 7.1 की रेटिंग मिली है। फिल्म को 60 करोड़ में बनाया गया था और इसने 802.25 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की कहानी चंदेरी गाँव से जुड़ी है, जहाँ एक सरकटा आतंक फैलाए हुए है।

श्रीकांत

राजकुमार राव की यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसे 10 मई 2024 को रिलीज किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर हैं तुषार हीरानंदानी। फिल्म का टोटल बजट था 35 करोड़ और फिल्म ने 62.92 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था और एक सफल फिल्म में अपना नाम शामिल कर लिया है। इस फिल्म की IMDB रेटिंग है 7.4।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

राजकुमार राव की ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज की गई थी, जिसके डायरेक्टर हैं राज शांडिल्य और फिल्म के मुख्य कलाकार हैं राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज आदि। इस फिल्म की IMDB रेटिंग है 7 की। जिसे 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने अपनी रिलीज के 40वें दिन बजट को निकाल लिया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 47 करोड़ पहुंचा है।

Rajkumar Rao Upcoming Movies “Swagat Hai”

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म का नाम “स्वागत है”, जिसकी रिलीज डेट 6 दिसंबर 2024 है, हम सबके बीच रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन दिया है हंसल मेहता ने और फिल्म की कहानी ड्रामा जोनर की है।

Jahnvi Kapoor And Rajkumar Rao Upcoming Movies

बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में गिने जाने वाले अभिनेता राजकुमार राव की जाह्नवी कपूर के साथ साल 2024 में 31 मई को फिल्म आयी थी, जिसका नाम था “मिस्टर एंड मिसेज माही”। इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं करण जौहर और फिल्म को डायरेक्शन दिया है शरण शर्मा ने।

इस स्पोर्ट्स ड्रामा लव एंगल वाली स्टोरी को क्रिएट करने में मेकर्स ने 40 करोड़ का बजट लगा दिया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। रिलीज के पहले दिन 6.85 करोड़ का बिजनेस इस फिल्म ने किया था। साल 2024 की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में अपना नाम इस फिल्म ने दर्ज करा लिया था। इस फिल्म ने टोटल वर्ल्डवाइड 51.96 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म की स्टोरी

फिल्म की स्टोरी एक न्यूली मैरिड कपल के चारों ओर घूमती है, जिनका क्रिकेट को लेकर एक नेचुरल टैलेंट है और इस क्षेत्र में निपुणता हासिल करने के लिए प्रशिक्षण में लग जाते हैं। स्पोर्ट्स लवर के लिए एक अच्छा ड्रामा क्रिएट किया गया है फिल्म में। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है, जिसे आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

Rajkumar Rao Upcoming Movies 2025

राजकुमार राव ने 2024 में अपनी फिल्मों से लोगों को खूब इंटरटेन किया है, जिसमें उनकी स्त्री 2 ने तो लोगों को दीवाना बना दिया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी अच्छा परफॉर्म किया है।

अब साल 2025 में इनकी फिल्म Maalik फैन्स पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं भक्षक और डेढ़ बीघा ज़मीन के डायरेक्टर, “पुलकित” और फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा कुमार मंगलम तौरानी और अनुभव सिन्हा के द्वारा टिप्स फिल्म्स और बेनरस मीडिया वर्क्स के बैनर तले। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर और सौरभ शुक्ला नज़र आएंगे।

इस अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट 31 अगस्त को राजकुमार राव ने अपने बर्थडे पर किया था। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, जिसमें वो काफी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं, हाथ में गन पकड़े हुए जीप पर पैर रख कर एक एक्शन मैन की तरह, उससे फिल्म का एक्शन जोनर के होने का अंदाजा लग रहा है।

Rajkumar Rao Upcoming Movies on Amazon Prime

1- स्त्री 2
2- छलांग
3- लव सोनिया
4- फन्ने खां
5- 5 वेडिंग्स
6- स्त्री
7- ओमेर्ता
8- शादी में ज़रूर आना
9- बहन होगी तेरी
10- अलीगढ़
11- डी डे
12- शाहिद
13- गैंग्स ऑफ वासेपुर
14- तलाश
15- रागिनी एमएमएस
16- लव सेक्स और धोखा
17- रण

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Sabarmati Report Movie: विक्रांत मैसी की एक ऐतिहासिक जानलेवा घटना से जुड़ी फिल्म, जो खोलेगी कई राज

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment