Ramayan Movie Confirmation: सुभाष घई ने किये है कई बड़े खुलासे जो आपके सारे डाउट्स कों कर देगा खत्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 12, 2025 4:00 PM (IST)
Ramayan Movie Big Confirmation

रामायण फिल्म भारत के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म होने वाली है क्योंकि ये फिल्म हिन्दू धर्म पर आधारित है। फिल्म की कहानी भारतीय हिन्दू धर्म के इतिहास से जुड़ी हुई है। हिन्दू धर्म के महान आदि पुरुष श्री राम के जीवन को हम सबके सामने प्रस्तुत करने के लिए बनाई जा रही है। पिछले साल इसी कहानी पर बनी फिल्म आदिपुरुष, जिसे बहुत बड़े बजट के साथ बनाया गया था, बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी और दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पाई थी।

यही वजह है कि इस बार श्री राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म से लोगों को बहुत अधिक उम्मीदें हैं, और उम्मीदें होना स्वाभाविक भी है क्योंकि इस बार फिल्म की कास्ट में बॉलीवुड के एक या दो नहीं, बल्कि कई बेहतरीन सितारे एक साथ होने की खबर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच एक बात जो प्रशंसकों को थोड़ा निराश कर सकती है, वह यह कि अभी तक रणबीर कपूर के साथ कुछ ही कलाकारों की आधिकारिक पुष्टि हुई है, उनके अलावा बाकी कास्ट के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

1- फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े शख्सियत ने दी है कन्फर्मेशन

रामायण जैसी बड़ी फिल्म की कास्ट के लिए अभी तक किसी भी आधिकारिक हैंडल से पुष्टि नहीं आई थी, लेकिन इंडस्ट्री के एक बहुत बड़े डायरेक्टर सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रामायण फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है, जो फिल्म की कास्ट की पुष्टि कर रही है।

सुभाष घई ने जो पोस्ट साझा की है, वह नमित मल्होत्रा को बधाई देने के लिए है, जिसमें सुभाष घई मुंबई में रामायण फिल्म की शूटिंग के लिए एक बहुत बड़े सेट की लॉन्चिंग की बधाई नमित मल्होत्रा को दे रहे हैं। इस सेट के बैकग्राउंड स्कोर को तैयार करने के लिए हंस जिमर को भी फिल्म का हिस्सा बनाया गया है।

2- फिल्म के तीन कलाकारों के नाम सुभाष घई ने किए हैं आधिकारिक

सुभाष घई ने जो पोस्ट नमित मल्होत्रा को बधाई देने के लिए साझा की है, उसमें मुख्य रूप से तीन कलाकारों के नाम लिए हैं, और वो तीन नाम हैं- रणबीर कपूर, सनी देओल, और यश। इससे इन तीनों की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।
इस फिल्म के लिए नमित मल्होत्रा ने बताया है कि इस बार आदिपुरुष जैसी गलती नहीं की जाएगी। मॉडर्न टेक्नोलॉजी और VFX इफेक्ट्स के साथ-साथ लोगों की आस्था का भी पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा।

3- रणबीर के बाद सनी भी रामायण की कास्ट में हो गए हैं कन्फर्म

रणबीर कपूर ने खुद ही रामायण फिल्म में अपने रोल की आधिकारिक जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की थी, लेकिन सनी देओल के मामले में बिल्कुल विपरीत स्थिति है। जैसा कि सभी जानते हैं कि सनी देओल सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहते हैं और अपनी जिंदगी या काम से जुड़ी कोई भी अपडेट साझा नहीं करते। ठीक वैसा ही इस रामायण फिल्म के लिए भी हुआ है। उन्होंने इस फिल्म में काम करने की कोई खबर साझा नहीं की थी, लेकिन सुभाष घई ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि सनी देओल रामायण में हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

READ MORE

कौन जीतेगा इस बार बॉक्स ऑफिस पर “बड़े मिया छोटे मिया” या “मैदान”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment