प्राइम वीडियो की एक्शन रीचर सीरीज, जिसके पहले दो सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किए जा चुके हैं, रीचर का सीजन 1, 2022 में रिलीज़ किया गया था और सीजन 2 को 2023 में, हर एक सीजन में 8 एपिसोड रिलीज़ किए गए थे। मतलब अब तक इसके 16 एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं।
तीसरे सीजन को प्राइम वीडियो पर 20 फरवरी, 2025 से स्ट्रीम किया जा रहा है, पहले की तरह ही सीजन 3 में भी कुल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। अभी तक रीचर सीजन 3 के तीन एपिसोड को ही प्राइम वीडियो पर हिंदी डब के साथ रिलीज़ किया गया है।
रीचर सीजन 3 अगले एपिसोड की रिलीज़ डेट
रीचर सीजन 3 का चौथा एपिसोड 27 फरवरी, 2025 को दोपहर 1:30 बजे रिलीज़ होने वाला है। पांचवां एपिसोड 6 मार्च, 2025 को रिलीज़ किया जाएगा। सातवां एपिसोड 20 मार्च, 2025 को और आठवां एपिसोड 27 मार्च, 2025 को देखने को मिलेगा।
अगर आप रीचर सीजन 3 के पहले तीन एपिसोड देखकर इसके फैन बन गए हैं, तो बस थोड़ा सा इंतज़ार करना है, क्योंकि जल्द ही इसके अगले सभी एपिसोड देखने को मिलेंगे।
रीचर सीजन 3 में क्या है ख़ास
कुछ समय पहले की बात करें तो भारत में हमें एनिमल, किलर मार्को जैसी खून-खराबे से भरी फिल्में देखने को मिली थीं। पर इन सबसे बड़ा एनिमल है रीचर सीजन 3 का ‘एलन रिचसन’।
रीचर सीजन 3 एक अमेरिकन क्राइम थ्रिलर प्राइम वीडियो का ओरिजिनल शो है, जिसे हिंदी में रिलीज़ कर दिया गया है। शो में कुल 8 एपिसोड हैं और इसके हर एक एपिसोड की लंबाई 40 से 55 मिनट के बीच है। अभी रीचर सीजन 3 के सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज़ किए गए हैं।
कहानी में इस बार भी रीचर एक बड़ी माफिया गैंग का पर्दाफाश करने की फिराक में लगा है, जिनका काम है बड़े-बड़े क्राइम को अंजाम देना।
अब रीचर को इनका सामना करने के लिए किन-किन मुश्किलों को झेलना होगा, क्या-क्या परेशानियाँ आएंगी, यही सब हमें रीचर सीजन 3 में देखने को मिलेगा।
रीचर सीजन 3 को देखने से पहले रीचर सीजन 1 और 2 देख लेना अच्छा रहेगा। इससे आपको रीचर के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी, जैसे कि वह कौन है, उसका काम क्या है, और उसके किरदार के पीछे का इतिहास क्या है। इस तरह आप सीजन 3 को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और इसका आनंद ले पाएंगे।
रीचर सीजन 3 शो के मुख्य किरदार एलन रिचसन के लिए फेमस है, इसकी जो काबिलियत है भविष्य के बारे में सोचने और देखने की, यह देखना एक दर्शक के तौर पर अच्छा लगता है। एक्शन कम है, पर कॉमेडी के साथ जिस तरह से मिलिट्री मैन का दिमाग दिखाया गया है, ये चीज़ें खासा पसंद आती हैं।
अभी तक रीचर सीजन 3 के 3 एपिसोड रिलीज़ किए गए हैं और तीनों एपिसोड में एक भी एडल्ट सीन देखने को नहीं मिला है, ताकि आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर भी देख सकते हैं।
READ MORE







