अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, यह लिस्ट किसी पार्टी में आए हुए मेहमानों की नहीं, बल्कि रोहित शेट्टी की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म सिंघम अगेन की है।
जिसमें एक से बढ़कर एक फिल्मी सितारे नजर आए हैं, जिसकी स्टार कास्ट इतनी शानदार है कि उनके साथ मिलकर फिल्म बनाना तो दूर, इन्हें किसी आइटम नंबर में साथ लेना भी किसी डायरेक्टर के लिए भारी-भरकम बजट वाला काम हो सकता है।
लेकिन मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने यह कदम उठाया और सभी कलाकारों को एक साथ लाकर सिंघम फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन को पर्दे पर उतारा। फिल्म में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पूरे आठ बड़े कलाकार शामिल हैं।
रिलीज़ होने से पहले रोहित शेट्टी को लग रहा था कि उनकी फिल्म सिंघम अगेन सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन बीते शुक्रवार को इसे रिलीज़ करने के बाद इसका उलटा होता दिख रहा है, जहां एक ओर सिंघम अगेन का मुकाबला कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भूल भुलैया 3 से हो रहा है, जो इसे कांटे की टक्कर दे रही है। इससे सिंघम अगेन की कमाई पर खासा असर पड़ा है।
हालांकि, रोहित शेट्टी की फिल्म में मौजूद बड़े-बड़े कलाकारों के होने से इसका बजट काफी ज्यादा हो गया है, और जैसा कि आप जानते हैं, कोविड-19 के बाद से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना काफी मुश्किल हो गया है।
इसके चलते बड़े-बड़े सुपरस्टार्स जैसे आमिर और शाहरुख की फिल्में भी अधिक कमाई नहीं कर पा रही हैं। और ठीक ऐसा ही रोहित शेट्टी की इस फिल्म के साथ भी होता नजर आ रहा है, जो अपने अनुमानित कलेक्शंस से काफी पीछे है।
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का एक साथ रिलीज़
फिल्म सिंघम अगेन की कम कमाई का एक कारण यह भी है कि इसे पहले स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ किया जाना था, जहां इसका मुकाबला पुष्पा 2 से होता। यह रोहित शेट्टी को बिल्कुल मंजूर नहीं था, जिसके चलते फिल्म की रिलीज़ डेट बदल दी गई।
सोशल मीडिया पर फैली खबरों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी से अनुरोध किया था कि फिल्म की रिलीज़ डेट को बदल दिया जाए।
जिससे दोनों फिल्में अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकें। हालांकि, रोहित शेट्टी इस पर सहमत नहीं हुए, जिसके बाद दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने से दोनों को ही इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।
रोहित ने कार्तिक की फिल्म को हल्के में लिया
कार्तिक आर्यन के लगातार अनुरोध के बावजूद रोहित शेट्टी ने कोई जवाब नहीं दिया। उड़ती-उड़ती खबरों के अनुसार, यह कहा गया कि रोहित शेट्टी इस बारे में बाद में विचार करेंगे, क्योंकि वे उस समय काफी व्यस्त थे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bhairathi Ranagal Teaser: मुफ़्ती फिल्म का प्रीक्वल जो 100 गुना होगा अधिक शक्तिशाली







