RRR Behind and Beyond Review: आर आर आर बिहाइंड एंड बियोंड डॉक्यूमेंट्री रिव्यू

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 2:24 PM (IST)
RRR Behind and Beyond REVIEW

2022 में आई राजामौली की आरआरआर ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ के अपने बजट के साथ 1232 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। अब 2024 की एंडिंग में इसकी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म को ओटीटी पर लाया गया है, आइए जानते हैं कि क्या देखने को मिलता है हमें इस डॉक्यूमेंट्री में।

आरआरआर बिहाइंड एंड बियोंड डॉक्यूमेंट्री फिल्म की सफलता के बाद इसके निर्देशक राजामौली ने यह डिसाइड किया कि अब इसकी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म लेकर आना चाहिए, जिसमें बिहाइंड द सीन को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। जिससे हमें यह पता लगता है कि इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत की गई थी।

यह डॉक्यूमेंट्री हमें दिखाती है कि किसी फिल्म को बनाने में कितनी परेशानियों और मेहनत की जरूरत होती है। आरआरआर का हर एक सीन बहुत ही हाई लेवल पर शूट किया गया था। वह तो हमें इस फिल्म को देखकर ही पता लगता है, इस डॉक्यूमेंट्री में हमें कुछ ऐसे सीन देखने को मिलेंगे जो फिल्म में दिखाई नहीं दिए थे। आरआरआर बिहाइंड एंड बियोंड का वन ऑफ द बेस्ट सीन था रामचरण की एंट्री वाला सीन।

इस पूरे सीन को इस डॉक्यूमेंट्री के अंदर बहुत ही डिटेलिंग के साथ दिखाया गया है। जहां हमें यह देखने को मिलता है कि कैसे रामचरण चक्र को तोड़ने के लिए अकेले ही उसके अंदर प्रवेश करता है, जहां से रामचरण के पास निकलने का कोई भी रास्ता नहीं होता है, पर फिर भी वह वहां से निकलकर बाहर आता है। इन सब चीजों को जिस तरह से डिटेल में हमें दिखाया जाता है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है।

यह डॉक्यूमेंट्री आपके दिल और दिमाग पर एक अलग ही छाप छोड़ने वाली है। अगर आपने इससे पहले रिलीज हुई कई डॉक्यूमेंट्री देखी होंगी, तो यह उन जैसी डॉक्यूमेंट्री जैसी नहीं है, इसे एकदम अलग तरह से प्रेजेंट किया गया है। जिन दर्शकों को फिल्म मेकिंग के बारे में नहीं पता, वह इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर यह पता लगा सकते हैं कि एक फिल्म को बनाने में किस तरह की मेहनत की जरूरत होती है।

आरआरआर के हर एक सीन को बहुत ही डिटेलिंग में दिखाया गया है कि किस तरह से और किन-किन परिस्थितियों में, किन परेशानियों के साथ यह सीन शूट किए गए थे। अभी यह सीरीज जियोहॉटस्टार पर सिर्फ इंग्लिश में ही देखने को मिलेगी, पर इसमें बहुत ही आसान इंग्लिश को इस्तेमाल किया गया है, जिसके माध्यम से आसानी से इसकी कहानी को समझा जा सकता है।

आप इस डॉक्यूमेंट्री को अपनी फुल फैमिली के साथ बैठकर जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिसे 27 दिसंबर से स्ट्रीम कर दिया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

“क्या ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ होगी कार्तिक आर्यन की 2026 की ब्लॉकबस्टर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment