विक्रांत मैसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को 15 नवंबर 2024 को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था। जिसका अनुमानित बजट था 40 करोड़ और इसने बॉक्स ऑफिस पर 29.10 करोड़ का कलेक्शन किया।
2 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। एकता कपूर के द्वारा बनाई गई इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से ओटीटी रिलीज का इंतजार है, तो आइए जानते हैं कब और कहां यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होती दिखाई देगी।
साबरमती रिपोर्ट ओटीटी रिलीज
साबरमती रिपोर्ट विक्रांत मैसी की वह फिल्म है, जिसको बनाने के बाद विक्रांत को बहुत-सी धमकियां मिलीं, जिससे आहत होकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। पर अपने नए अपडेट में विक्रांत ने बताया है कि वह अभी ओटीटी फिल्मों को साइन कर रहे हैं और अगर भविष्य में उन्हें किसी अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, तो वह फिल्मों में भी काम करते नजर आएंगे।
बात करें अगर साबरमती रिपोर्ट के ओटीटी रिलीजिंग प्लेटफॉर्म की, तो अब इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है कि यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। विक्रांत मैसी के जितने भी फैन हैं, वह इस फिल्म को Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 जनवरी 2025 से देख सकेंगे।
क्या खास है साबरमती रिपोर्ट में
साबरमती रिपोर्ट गोधरा जैसे संवेदनशील टॉपिक पर आधारित है, जिसे शायद आपने गोधरा कांड के नाम से भी सुना होगा। 2002 में जो गोधरा कांड हुआ था, साबरमती ट्रेन के अंदर दो बोगियों को जला दिया गया था, जिसमें 59 लोगों की जलकर मृत्यु हो गई थी, पर मीडिया ने उस समय इसे एक एक्सीडेंट के तौर पर दिखाया था। अब एक असली रिपोर्टर, जिसके किरदार में विक्रांत मैसी दिखाई देते हैं, उसकी आत्मा जागती है और वह इस इंसिडेंट की सच्चाई को सबके सामने लाना चाहता है।
फिल्म की कहानी एक रिपोर्टर की निजी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। कहानी में आपको न्यूज चैनल की सच्चाई भी देखने को मिलेगी कि किस तरह से यह मीडिया हाउस काम करते हैं, किस तरह से मीडिया के द्वारा एक ट्रेन के दो डिब्बों में 59 लोगों के मरने के बाद उसे सिगरेट या गैस सिलेंडर के द्वारा लगी आग बताया जाता है।
उस समय पर समाचार पत्र और टीवी ही एकमात्र जरिया थे खबरें पाने का, तब हिंदुस्तान के करोड़ों लोग इस बात पर यकीन कर लेते हैं, पर सच्चाई कुछ और ही होती है, जो आपको इस फिल्म को देखने के बाद पता लगेगी, जो कि 10 जनवरी 2025, शुक्रवार के दिन Zee5 के ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
READ MORE







