बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सलमान खान चर्चा का विषय बने हुए हैं, यह चर्चा यहीं पर खत्म नहीं होने वाली है, बल्कि और ज्यादा आगे बढ़ने वाली है।
क्योंकि 2024 खत्म होने को है, और 2025, ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म, जिसके निर्देशक हैं ए. आर. मुरुगादॉस, थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला, और म्यूजिक दिया है प्रीतम ने। सलमान खान के फैंस के लिए यह एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है।
मेकर्स के साथ-साथ सलमान खान को भी इस फिल्म के 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतजार है। क्या यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? यह सवाल भी फैंस के दिलों में बना हुआ है। अगर फिल्म की कहानी में यह पांच खासियतें मौजूद हुईं, तो यह बात कन्फर्म है कि सलमान खान की सिकंदर 1000 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज करा लेगी।
1- दमदार प्लॉट
सलमान खान की सिकंदर फिल्म को कामयाब बनाने वाली सबसे ज्यादा जरूरी चीज फिल्म का प्लॉट होने वाला है। अगर फिल्म की कहानी दमदार होगी, तभी दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब हो पाएगी।
अगर मेकर्स को अपनी फिल्म को हजार करोड़ क्लब में शामिल करना है, तो फिल्म की कहानी बहुत ही इंगेजिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार करनी होगी। अगर फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होगी, तभी दर्शक फिल्म को देखने थिएटर में पहुंचेंगे।
2- नए और यूनिक एक्शन सीन
फिल्म को अगर कामयाब फिल्मों की लिस्ट में शामिल करना है, तो फिल्म में कुछ यूनिक एक्शन सीन्स को डालना बहुत जरूरी है, जिससे दर्शक कुछ नया देखने के लिए खुद को थिएटर तक लाने में कामयाब हो सकें। कहानी के साथ-साथ दमदार एक्शन सीन्स, जिसे देखकर एक्शन लवर्स को मजा आ जाए।
जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक फिल्म के एक एक्शन सीन को चलती हुई ट्रेन पर शूट किया जा रहा है, जो फिल्म की शान हो सकता है। दर्शकों को इंतजार है सलमान खान के इस एक्शन स्टंट को देखने के लिए।
3- कहानी में लॉजिक का होना
फिल्म को कामयाब बनाने के लिए कहानी में लॉजिक का डालना बहुत ही इम्पॉर्टेंट स्टेप है। ज्यादातर फिल्मों में देखा जाता है कि कहानी कुछ और कहना चाहती है, और एक्शन किसी और तरह के दिखाए जा रहे हैं, इमोशन्स कहीं और जा रहे हैं, कुल मिलाकर फिल्म में अगर किसी एक टॉपिक पर ध्यान दिया जाता है,
तो दूसरे टॉपिक को आप नजरअंदाज होते हुए देखेंगे। मेकर्स को इस बात का ध्यान रखना है कि कहानी को एक लॉजिक के साथ आगे बढ़ाना है। जहां पर जिस चीज की जरूरत है, चाहे वह एक्शन, कॉमेडी, इमोशन या फिर म्यूजिक हो, वहीं पर डालना होगा।
4- फिल्म में कॉमेडी भी है जरूरी
सलमान खान की आने वाली यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसका रनिंग टाइम लगभग ढाई से तीन घंटे का है, और जहां तक अभी जानकारी सामने आई है, उसके अकॉर्डिंग यह फिल्म एक सीरियस टॉपिक पर बनाई गई है, तो उसके साथ यह जरूरी है कि फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन्स का तड़का भी डाला जाए, जो दर्शकों को ढाई-तीन घंटे तक थिएटर में कुर्सी से बांधे रखे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
संचिता बासु: ठुकरा के मेरा प्यार की शानविका के बारे में जानें











