Sangee Movie Review: क्या यह बॉलीवुड की नई कॉमेडी हिट है जानिये ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 11:04 AM (IST)
Sangee Movie Review Hindi

शारिब हाशमी और संजय बिश्नोई जैसे कलाकारों के साथ संगी नाम की बॉलीवुड फिल्म को 17 जनवरी 2025 को सिनेमा घरो में रिलीज कर दिया गया है जिसको डायरेक्ट किया है सुमित कुलकर्णी ने आइये जानते हैं कैसी है ये फिल्म करते हैं संगी फिल्म का फुल रिव्यू।

1 घंटे 42 मिनट की इस फिल्म में 3 बचपन के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। इन तीनों की जिंदगी एक आम इंसान की तरह ही बहुत सारे उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। कहानी आर्थिक तंगी और पैसों की दुविधाओं भावनाओं को दिखाने का काम करती है बामन अपने दोस्तों से मिलने के लिए जाता है ताकि उसे कुछ पैसे मिल सके वह भी बिना ब्याज के और इन पैसों की मदद से वह अपना रोजगार शुरू करें।

पर बामन के दोस्त बामन को अच्छी तरह समझते हैं वह दोबारा से इसके बातों में फ़सना नहीं चाहते कहानी में आगे दिखाया गया है कि बामन किस तरह से अपने दोस्तों को मनाता है और उनसे पैसे निकालने में कामयाब रहता है इन्ही सबके बीच कहानी हसी मज़ाक में आगे बढ़ती है।

पॉजिटिव एंड नेगेटिव पॉइंट

फिल्म की कहानी पैसों के साथ-साथ कॉमेडी और ड्रामा से भरी हुई नजर आती है कहानी में डायरेक्टर साहब ने बहुत ही खूबसूरती से प्यार परिवार दोस्ती और धोखेबाजी को पेश किया है। फिल्म की कहानी इन्हीं दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई पड़ती है जो अपनी अच्छी कॉमेडी के साथ इसे और भी प्रभावी बनाता है।

कहीं-कहीं पर कहानी टूटी सी दिखाई पड़ती है जो अपने ट्रेक से उतर जाती है फिर काफी टाइम लगता है इसे दोबारा से पटरी पर आने में पर फिर भी कॉमेडी और ड्रामा से यह फिल्म कुछ हद तक आपको लुभा सकती है। सभी एक्टरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी एक्टिंग से जो कॉमेडी निकल कर बाहर आती है वह काफी इंगेजिंग है।

निष्कर्ष

अगर आपके बहुत सारे दोस्त हैं और आपको दोस्तों के साथ रहना आपको अच्छा लगता है तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी संगी फिल्म को फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता कहानी बिल्कुल भी फैमिली फ्रेंडली नहीं है। फिल्मीड्रिप की तरफ से संगी फिल्म को दिए जाते हैं पांच में से ढाई स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Emergency Movie Review: नसबंदी और इमरजेंसी जैसे मुद्दों से रूबरू कराती, कंगना की नई फिल्म।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment