Sarbala Ji 2025 Review: हंसी मज़ाक के साथ सर्बाला का मतलब समझती ये पंजाबी फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 1:23 PM (IST)
Sarbala Ji 2025 Review,Sarbala Ji 2025 POSTER

पंजाबी भाषा की कॉमेडी फिल्म सरबला जी 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन मनदीप कुमार ने किया है और इसे टिप्स फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें गिप्पी ग्रेवाल, अम्मी विर्क, सरगुन मेहता, निमरत खैरा और गग्गू गिल जैसे पंजाबी सितारे देखने को मिलेंगे। क्या यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है आइए सरबला जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कहानी

सरबला जी पुरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें कॉमेडी का भरपूर उपयोग दर्शकों को लुभाने के लिए किया गया है।फिल्म में एक तोतला डाकू का किरदार है, जिसके बोलने पर सिनेमाघर में बैठे दर्शक ठहाके लगाने को मजबूर हो जाते हैं। निर्देशक मनदीप कुमार ने इस बार एक अनूठा प्रयोग किया है। कहानी सरबला के जीवन के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

सर्बाला शादी की रस्मों से जुड़ा होता है जो शादी के दौरान दूल्हे के साथ रहता है और दूल्हे के कार्यों जैसे घोड़ी पर चढ़ना, पगड़ी बांधना आदि में सहायता करता है। सर्बाला का मुख्य काम शादी में हंसी-मजाक का माहौल बनाना होता है। निर्देशक ने फिल्म के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि सर्बाला क्यों बनाया जाता है और इसकी क्या मान्यताएं हैं। आज के समय में यह रिवाज कम हो गया है लेकिन पहले के समय में सरबला शादियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करता था।

कहानी में कुछ समय बाद गंभीरता देखने को मिलती है पर कुछ समय के बाद यह एक बार फिर अपनी कॉमेडी वाली टोन में आगे बढ़ने लगती है। गिप्पी ग्रेवाल के किरदार को एक ठरकी लड़के के रूप में दिखाया गया हैजो हर लड़की को देखते ही पसंद करने लगता है। सरबाला जी में गिप्पी ग्रेवाल ने शानदार अभिनय किया है। अम्मी विर्क भी गिप्पी के सामने कम नहीं दिखे। इन दोनों की अभिनय क्षमता पर सवाल उठाना मुश्किल है, क्योंकि ये पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। फिल्म में माँ का किरदार हो या कोई अन्य रोल सभी को इन्होंने पूरे दिल से निभाया है।

Sarbala Ji CAST
IMAGE CREDIT:SOCAIL MEDIA

फिल्म के सकारात्मक पहलू

निमरत खैरा, सरगुन मेहता सहित सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। कहानी की बात करें तो कलर ग्रेडिंग, सिनेमैटोग्राफी, विजुअल पोजिशनिंग और क्वालिटी सभी शानदार हैं। कमी की बात करें तो कुछ और किरदारों को शामिल किया जा सकता था, क्योंकि फिल्म के कई सीन खाली-खाली से लगते हैं जिससे कलाकारों की कमी महसूस होती है।

निष्कर्ष

सरबला जी को पंजाबी तड़के के साथ हंसी-मजाक के अंदाज में पेश किया गया है जो पंजाबी दर्शकों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। यदि आपको इस तरह की कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो आप इसे एक बार जरूर देख सकते हैं। फिल्म में कुछ असाधारण तो नहीं है, लेकिन जितना भी दिखाया गया है, वह सभ्य तरीके से प्रस्तुत किया गया है। मेरी ओर से इस फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Urfi Javed FACE : चेहरे को देखकर फैंस के उड़े होश एक बार फिर हुई एलर्जी का शिकार

Ahaan Panday और Aneet padda की फिल्म Saiyaara ने बटोरी तारीफे निर्देशक मधुर भंडारकर ने की जमकर तारीफ

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts